{"_id":"5d4940d28ebc3e6c940d0f80","slug":"rakhi-sawant-wedding-photo-shoot-she-share-the-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव स्टोरी का खुलासा करने के बाद शादी के जोड़े में दिखी राखी सावंत, पति अभी 'परदे' में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लव स्टोरी का खुलासा करने के बाद शादी के जोड़े में दिखी राखी सावंत, पति अभी 'परदे' में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । शादी के दो दिन बाद राखी ने बताया कि उन्होंने रितेश नाम के एक NRI से शादी कर ली है । हालांकि इससे पहले राखी ने कहा था कि वो एक फोटोशूट था । अब शादी की बात कबूलने के बाद राखी ने ब्राइडल शूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं ।
2 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
तस्वीरों में राखी लहंगे, गहने, बेंदा और लाल बिंदी में खूबसूरत दिख रही हैं । उन्होंने बालों का बन बनाया और उसमें गजरा भी लगाया । फोटो शेयर कर राखी ने लिखा, 'सुंदर' । कुछ यूजर्स ने राखी की इन तस्वीरों को पसंद किया तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया ।
3 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : Social Media
एक यूजर ने लिखा, 'अब अपने पति की भी फोटो दिखाओ ।' बता दें कि मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी लगाए राखी सावंत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था, 'मैं बहुत खुश हूं और बहुत मजे कर रही हूं। मेरे ईश्वर और फैन्स को शुक्रिया।'उन्होंने अपने चूड़े में पति रितेश का नाम भी लिखवाया ।
फोटो शेयर करते वक्त राखी ने चूड़े पर लिखे नाम को छिपा दिया । राखी ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को शादी की थी। एक इंटरव्यू में कहा- 'मेरे पति का नाम रितेश है। वो डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं। गुड न्यूज तो है, लेकिन मेरे पति को मीडिया पसंद नहीं है। उनको किसी के सामने नहीं आना था। शादी तो परिवार के बीच में होती है, दुनिया को थोड़ी न बुलाना होता है।'
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी लव स्टोरी के बारे में उन्होंने कहा कि सिर्फ व्हाट्सएप चैट के जरिए ही उन्हें प्यार हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर प्रपोजल मिला और शादी करने के लिए उन्होंने हां कह दिया। राखी ने कहा कि शादी में परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे। फिलहाल राखी का यूएस जाने का कोई इरादा नहीं है । वो अभी बॉलीवुड में ही काम करेंगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।