{"_id":"5f6a3141d11da301ea7a9761","slug":"rakhi-sawant-with-pakistani-flag-pic-goes-viral-and-now-she-getting-troll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी झंडे के साथ तस्वीर वायरल कर यूजर्स ने किया राखी सावंत को ट्रोल, भड़कीं ड्राम क्वीन ने कहा-कान खोलकर सुन लो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी झंडे के साथ तस्वीर वायरल कर यूजर्स ने किया राखी सावंत को ट्रोल, भड़कीं ड्राम क्वीन ने कहा-कान खोलकर सुन लो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rakhisawant2511
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रामा क्वीन राखी सावंत को खबरों में बने रहना आता है। राखी हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे पोस्ट करती हैं जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार भी होती है। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में पोज देती नजर आ रही हैं।
राखी सावंत की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ये कहते हुए वायरल की जा रही है कि वह पाकिस्तान का समर्थन करती हैं। राखी सावंत को ट्विटर पर लोग देशद्रोही कह रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई ये है कि यह उनकी एक फिल्म का दृश्य है। पिछले साल राखी की फिल्म रिलीज हुई थी धारा 377। इस फिल्म में राखी पाकिस्तानी लड़की के किरदार में थीं।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rakhisawant2511
हालांकि ट्रोल होने के बाद राखी ने सफाई देते हुए वीडियो जारी किया। अपने इस वीडियो में राखी कहती हैं- कान खोल कर सुन लो, जो तुम लोग मेरी तस्वीर के साथ कर रहे हो, वो मेरी फिल्म का कैरेक्टर है। फिल्म का नाम है 'मुद्दा 370'। समझ में आया, ये टुच्चापन बंद करो। सभी की सच्चाई एक दिन पता चलेगी।
दूसरे वीडियो में राखी ने कंगना रणौत पर भी निशाना साधा। राखी सावंत ने कहा, 'जिसे तुम सपोर्ट कर रहे हो ना, एक दिन सच्चाई पता चलेगी। उसने किसी स्टार को नहीं बक्शा, बॉलीवुड को नहीं बक्शा जिन्होंने उसे सपोर्ट किया, उसको नहीं बक्शा, ये पॉलिटिकल पार्टी को क्या बक्शेगी वो।' हालांकि अपने इस वीडियो पर भी राखी ट्रोल ही हो रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rakhisawant2511
राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले एनआरआई से शादी की अफवाह उन्होंने खुद उड़ाई। हालांकि उनके पति को आज तक किसी ने नहीं देखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।