Bollywood: ये हैं बॉलीवुड के मुंह बोले भाई-बहन, सगों से बढ़कर करते हैं एक-दूजे का सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू सूद और ऐश्वर्या राय
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनू सूद और ऐश्वर्या राय का है। फिल्म 'जोधा अकबर' में एक्टर ने उनके भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने सोनू सूद को राखी बांधी थी, तब से ही सोनू सूद उन्हें अपनी बहन मानते हैं। सोनू का मानना है कि वैसे तो बॉलीवुड में रिश्ते बहुत कम टिकते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि ये रिश्ता वो आज तक निभा पा रहे हैं।
शाहरुख खान और फराह खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि गौरी भी फराह के भाई को अपना भाई मानतीं हैं। खुद साजिद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक परिवार की तरह हैं और गौरी उन्हें राखी बांधती हैं।
कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर
एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी अभिनेता अर्जुन कपूर को अपना भाई मानती हैं। दरअसल, दोनों एक दूसरे को तब से जानते हैं, जब अर्जुन ने इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। अर्जुन को कटरीना से सलमान खान ने मिलवाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन को राखी हैं।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड जलाल को ही अपना भाई मानती हैं। जलाल हमेशा उनके साथ साए की तरह उनके साथ रहते हैं। दीपिका उन्हें हर साल राखी बांधती हैं।