फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन अभिनेत्रियों के भाई हैं बड़े बिजनेसमैन, परदे के पीछे रहकर चला रहे करोड़ों की कंपनी

Fri, 09 Aug 2019 07:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Aug 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2019 Aishwarya Rai to Priyanka Chopra these are bollywood actress brother
प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय - फोटो : file photo
लाइमलाइट में रहने वाले बॉलीवुड स्टार्स के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन उनके परिवार या करीबी लोगों के बारे में लोग कम ही जानते हैं। ऐश्वर्या राय हों या प्रियंका चोपड़ा, इन सितारों की फैमिली चकाचौंध की दुनिया से दूर ही रहना पसंद करती है। रक्षाबंधन से पहले हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके भाईयों की चर्चा कम ही होती है।
raksha bandhan 2019 Aishwarya Rai to Priyanka Chopra these are bollywood actress brother
ऐश्वर्या राय और आदित्य राय - फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय और आदित्य राय
सबसे पहले बात करते हैं पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की। ऐश्वर्या राय को जहां दुनिया भर में लोग जानते हैं तो वहीं उनके भाई पेपराजी के कैमरों के सामने कम ही आना पसंद करते हैं। ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर थे। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। आदित्य राय ने मॉडल श्रीमा राय से शादी की है और उनका एक बेटा भी है। आदित्य फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। फिल्म 'दिल का रिश्ता' उन्होंने ही प्रोड्यूस की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
raksha bandhan 2019 Aishwarya Rai to Priyanka Chopra these are bollywood actress brother
अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा - फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा
अनुष्का शर्मा जब भी किसी मुसीबत में होती हैं उनके भाई हमेशा उनके साथ खड़े होते हैं। शादी से पहले जब अनुष्का और विराट के बीच अनबन हुई थी तो उनके भाई कर्णेश शर्मा ने ही पैचअप करवाया था। कर्णेश मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं। साथ ही वो अंडर 19 रणजी क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा के भाई करनेश उनके प्रोडक्शन 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के को-फाउंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2019 Aishwarya Rai to Priyanka Chopra these are bollywood actress brother
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ कपूर - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ कपूर
सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में चल रहीं प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में हैं, उन्होंने स्विटजरलैंट से शेफ की ट्रेनिंग ली है। साथ ही उनका पुणे में एक पब लाउंज मगशॉट कैफे भी है।
विज्ञापन
raksha bandhan 2019 Aishwarya Rai to Priyanka Chopra these are bollywood actress brother
सुष्मिता सेन और राजीव सेन - फोटो : file photo
सुष्मिता सेन और राजीव सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं हालांकि सोशल मीडिया पर सुष्मिता लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन के भाई राजीव दुबई में रहते हैं और अक्सर मुंबई में आते-जाते रहते हैं। हाल ही में राजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed