भारत त्योहारों का देश है। यहां हर त्योहार की अपनी विशेषता है। अगस्त के महीने से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। और इसमें सबसे पहला नंबर रक्षाबंधन का है। भाई- बहन का ये पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है। बॉलीवुड की फिल्मों में भी भाई- बहन का अनोखा प्यार दिखा है। रक्षाबंधन के इस मौके पर हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे बता रहे हैं जिनको इस बार आप अपने भाई-बहन के साथ देख सकते हैं।
Raksha Bandhan 2020: इन 10 फिल्मों में दिखा भाई- बहन का अटूट प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेशम की डोरी
आत्माराम के निर्देशन में बनी 1974 में आई फिल्म 'रेशम की डोरी' में भाई-बहन के बीच प्यार को बखूबी दिखाया गया। इस फिल्म में धर्मेद्र और उनकी बहन के प्यार ने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए और इस फिल्म का गाना 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है..' आज भी बड़ी शिद्दत से सुना जाता है।
हम साथ-साथ हैं
रिश्तों को बखूबी बयां करती फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। इस फिल्म में नीलम और उसके तीन भाइयों सलमान, सैफ और मोहनीश बहल के प्रेम को दर्शकों ने बेहद प्यार किया।
जोश
समय बदला तो भाई- बहन के प्यार का अंदाज भी बदला। अब फिल्मों में आधुनिकता आने लगी। 'जोश' फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भाई बहन के रोल में थे। फिल्म में शाहरुख अपनी बहन के प्यार के लिए विलेन बनते नजर आए।
फिजा
साल 2000 में आई फिल्म फिजा में ऋतिक और करिश्मा भाई बहन के किरदार में नजर आए। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे दंगो के बीच फिजा का भाई अमान गायब हो जाता है। फिजा अपने भाई की तलाश सालों तक करती है और आखिर में एक बहन का प्यार जीतता है और फिजा, अमान को खोज लेती है।