{"_id":"63051373b849194dd10952ff","slug":"raksha-bandhan-box-office-collection-day-13-akshay-kumar-film-very-low-business","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan BO Collection: पैक होने वाला है अक्षय की फिल्म का बोरिया बिस्तर! 13वें दिन इतने में सिमटी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raksha Bandhan BO Collection: पैक होने वाला है अक्षय की फिल्म का बोरिया बिस्तर! 13वें दिन इतने में सिमटी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की रक्षा बंधन को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए महज 13 दिन हुए हैं। लेकिन फिल्म के कलेक्शन के जो हालात हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बोरिया बिस्तर पैक होने वाला है। इस फिल्म के हालात ये हैं कि सिनेमाघरों में रक्षा बंधन को दर्शकों का टोटा हो गया है।
2 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते दिनों रिलीज हुई हिंदी फिल्में साउथ की फिल्मों से लगातार पिछड़ती जा रही हैं। गिनी-चुनी फिल्मों को छोड़ दें तो सिनेमाघरों में बॉलीवुड की कोई भी फिल्में टिक नहीं पा रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जो हमेशा साल ज्यादा से ज्यादा फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं, जिनकी सभी फिल्में सुपरहिट जाती थीं, वहीं इस साल उनकी एक भी फिल्म टिकट खिड़की पर हिट नहीं हो पा रही। हिट तो जाने दीजिए अक्षय की फिल्में लागत भी नहीं निकाल पा रही हैं।
3 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : social media
रक्षा बंधन का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। अभी तक रक्षा बंधन ने कारोबार में कोई खास बढ़ते देखने को नहीं मिली है। दूसरे मंगलवार को रक्षा बंधन ने महज 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इसके पहले फिल्म ने रविवार को ठीक- ठाक कमाई करते हुए 1.80 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं सोमवार को फिल्म ने महज 7 लाख रुपये का ही बिजनेस किया था। इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई महज 44.72 करोड़ रुपये हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कई जगह अब रक्षा बंधन शोज भी रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में अब यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेता अक्षय कुमार अब लोगों को थिएटर तक खींचने में नाकाम हो रहे हैं। रक्षा बंधन फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते का अटूट प्यार, दोस्ती सब कुछ दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।