फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 BO Collection: 'कार्तिकेय 2' की नहीं कम हो रही रफ्तार, 11वें दिन कर डाली इतने करोड़ की कमाई

Tue, 23 Aug 2022 11:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 23 Aug 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Day 11 Box Office Collection Nikhil Siddharth movie earns 2.75 crore on Tuesday
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ फिल्म इ्ंड्स्ट्री के लिए यह साल काफी रहा है। 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' के बाद अब एक और दक्षिण भारतीय फिल्म बॉलीवुड पर भारी पड़ती नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं कार्तिकेय 2 की। यह फिल्म लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि फिल्म का अच्छा कलेक्शन अब तक जारी है। तेलुगू के अलावा हिंदी पट्टी में भी फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है। 

Karthikeya 2 Day 11 Box Office Collection Nikhil Siddharth movie earns 2.75 crore on Tuesday
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निखिल सिद्धार्थ अभिनीत यह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के दो दिन बाद रिलीज हुई थी। लेकिन अगर इसका कलेक्शन देखा जाए तो यह आमिर की फिल्म से कहीं ज्यादा आगे है। आंकड़ों पर गौर करें तो 'कार्तिकेय 2' अपनी लागत कब का निकाल चुकी है। रिलीज के 11 दिन के बाद भी फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही है। 

Karthikeya 2 Day 11 Box Office Collection Nikhil Siddharth movie earns 2.75 crore on Tuesday
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म में निखिल के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चंदू मोंदेती के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'कार्तिकेय' का दूसरा भाग है। बता दें कि यह फिल्म केवल दर्शकों को ही नहीं बल्कि समीक्षकों को भी काफी पसंद आई है। अब तक कई कलाकार भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Day 11 Box Office Collection Nikhil Siddharth movie earns 2.75 crore on Tuesday
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 11वें दिन भी फिल्म का बिजनेस काफी अच्छा रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने मंगलवार को 2.75 करोड़ का रुपये की कमाई की है। वहीं इस फिल्म एक दिन पहले यानी सोमवार को 2.93 करोड़ का कारोबार किया था। बीते दिन तेलुगू में फिल्म ने 1.95 करोड़ और हिंदी 0.98 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस जबरदस्त कमाई के साथ फिल्म ने अब तक कुल 57.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। गौरतलब है कि फिल्म को महज 30 करोड़ के बजट में बनाया गया है। हालांकि छोटे बजट की फिल्म होने के बावजूद यह आमिर और अक्षय जैसे सुपरस्टार की फिल्मों में भारी पड़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed