बॉलीवुड में कई ऐसे सिबलिंग्स (भाई-भाई, बहन-बहन, भाई-बहन) हैं जो एक्टर्स हैं। हालांकि ऐसे कम ही सिबलिंग्स हैं जो दोनों ही सक्सेसफुल स्टार्स हों। ऐसे में रक्षाबंधन के खास मौके पर आपको बताते हैं उन सिबलिंग्स सेलेब्स के बारे में जिसमें से एक हिट तो दूसरा उन बुलंदियों को नहीं छू पाया है।
इन हिट स्टार्स के भाई-बहन का करियर रहा फ्लॉप, एक ने पहली फिल्म के लिए जीता था फिल्मफेयर अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान-सोहेल और अरबाज
बॉलीवुड की ये तिकड़ी काफी फेमस है। इन तीनों के अगर बॉलीवुड करियर की बात करें तो सलमान खान सुपरस्टार एक्टर हैं जबकि कई फिल्में करने के बाद भी सोहेल और अरबाज बड़ा नाम नहीं कमा पाए हैं। ऐसे में सलमान के मुकाबले इन दोनों को फ्लॉप में ही गिना जाता है। बता दें कि सोहेल खान ने 2002 में आई फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से डेब्यू किया था। वहीं अरबाज खान को उनकी पहली फिल्म दरार के लिए बेस्ट नेगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
पढ़ें: महिला फैन ने जबरदस्ती खींचा सलमान का हाथ तो भड़क गए 'सुल्तान', यूजर बोला- '..घूंसा नहीं मारा'
सैफ और सोहा
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा। सोहा के खाते में वैसे तो कई फिल्में हैं लेकिन हिट लिस्ट काफी छोटी है। वहीं रंग दे बसंती जैसी हिट फिल्मों का श्रेय उनको दिया नहीं जा सकता। वहीं दूसरे ओर उनके भाई सैफ हर बार अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लेते हैं। सैफ फिलहाल सेक्रेड गेम्स 2 को लेकर सुर्खियों में हैं।
पढ़ें: सैफ और करीना की शादी में ऐसी नजर आई थीं सारा, अमृता ने सजाया था, लुक था बड़ा प्यारा
शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड से तो दूर हैं लेकिन बावजूद इसके छोटे पर्दे पर उनका जलवा कायम है। वो कई टीवी शोज को जज करते हुए नजर आई हैं। वहीं अक्सर उनके फिटनेस टिप्स को लेकर भी वो सुर्खियों में रहती हैं। दूसरी ओर शमिता शेट्टी ने शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से अपना ड्रीम डेब्यू किया था। फिल्म हिट साबित हुई थी लेकिन उसके बाद शमिता के खाते में कोई बड़ी हिट फिल्म शामिल नहीं हुई।
पढ़ें: बारिश में ढीली जींस बार-बार संभालती दिखीं शिल्पा शेट्टी, ट्रोलर्स बोले- 'बेल्ट दे दो कोई बेचारी को'
काजोल और तनीषा मुखर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी नील और निक्की जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मी करियर में काफी एक्सपोज करने के बाद भी उनको एक बड़ी हिट फिल्म तक नसीब नहीं हो सकी। वहीं काजोल ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ चुके हैं। वहीं काजोल आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं।
पढ़ें: काजोल और अजय देवगन फिर दिखाएंगे इश्क की कॉमेडी, ये है दोनों की नई फिल्म की पूरी कहानी