फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती अभिषेक बच्चन को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता, रक्षाबंधन पर मांगी भाई की सलमाती की दुआ

Mon, 03 Aug 2020 05:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 03 Aug 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan 2020 Shweta Bachchan shares emotional post for brother Abhishek Bachchan who battling with CoronaVirus
अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आम से लेकर खास तक, देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार हर कोई मना रहा है, लेकिन कोरोना वायरस की इस महामारी की वजह से बहुत से भाई-बहन इस त्योहार में एक दूसरे से दूर रहे हैं। उनमें से एक अभिनेता अभिषेक बच्चन भी हैं। बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। जिसकी वजह से वह रक्षाबंधन नहीं बना सके। 

Rakshabandhan 2020 Shweta Bachchan shares emotional post for brother Abhishek Bachchan who battling with CoronaVirus
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार भाई को राखी न बांधने का दुख अभिषेक बच्चन की बहन श्वेत बच्चन को भी है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर भाई अभिषेक के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है और उनके जल्द होने की कामना कर रही हैं। श्वेत बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अभिषेक बच्चन की बचपन की तस्वीर साझा की है। 

Rakshabandhan 2020 Shweta Bachchan shares emotional post for brother Abhishek Bachchan who battling with CoronaVirus
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता और अभिषेक बच्चन की बचपन की यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इस तस्वीर में यह दोनों भाई-बहन काफी क्यूट दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते श्वेता ने अभिषेक बच्चन ने लिए भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'तुमसे अच्छा भाई मुझे नहीं मिल सकता। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। बहुत समय से मैं तुम्हारे लेक्चर्स याद कर रही हूं। जल्दी ठीक हो और घर वापस आ जाओ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Couldn’t have asked for a better brother, or devoted sidekick, love you - (Been soo long I’m even missing your lectures) Get well, Get back home! ♥️

A post shared by S (@shwetabachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan 2020 Shweta Bachchan shares emotional post for brother Abhishek Bachchan who battling with CoronaVirus
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रक्षाबंधन पर भाई अभिषेक बच्चन के लिए लिखा श्वेता बच्चन का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभिषेक बच्चन के फैंस उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बीती 11 जुलाई को अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से वह मुंबई के नानावती अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rakshabandhan 2020 Shweta Bachchan shares emotional post for brother Abhishek Bachchan who battling with CoronaVirus
अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन के अलावा अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। जिसके बाद इन सभी का नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। अमिताभ, आराध्या और ऐश्वर्या राय बच्चन ने कोरोना वायरस को मात दे दी है और पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन अभिषेक बच्चन अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं। 

पढ़ें: इस खतरनाक बीमारी को शमा सिकंदर ने दी थी मात, अब जीती हैं ऐसे शानदार जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed