फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी स्पेशल: जेनेलिया-प्रतीक से रणवीर-प्रियंका तक, ये हैं पर्दे की बेस्ट भाई-बहन की जोड़ी

Sun, 22 Aug 2021 09:22 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 22 Aug 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan 2021 Ranveer Priyanka to Genelia Prateik these are some of the best onscreen pair of brother and sister
बॉलीवुड के ऑन-स्क्रीन भाई-बहन - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षाबंधन का त्यौहार आने में बस कुछ ही दिन और रह गए हैं और बाजारों में इसकी तैयारी भी साफ देखने को मिल रही है। भाई बहन के प्यार से सजा ये त्यौहार बताता है कि कच्चे धागों से बंधी भाई-बहन के रिश्ते की डोर कितनी मजबूत होती है। बचपन से साथ लड़ते झगड़ते, कभी एक दूसरे से प्यार जताते तो कभी एक दूसरे के राज खोलते भाई-बहन एक ऐसे दोस्त की तरह होते हैं जिनके बिना जिंदगी ही अधूरी होती है।



मिलिए बड़े पर्दे के बेस्ट भाई-बहनों से

बॉलीवुड में भी भाई-बहनों के प्यार की ऐसी बहुत सी कहानियां दिखाई गई हैं। हिंदी सिनेमा में पर्दे पर कुछ कलाकारों ने एक दूसरे के भाई-बहन का भी रोल किया है और इन रोल्स के जरिए हमें बताया है कि भाई-बहन कैसे कैसे होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पर्दे के कुछ ऐसे ही भाई-बहन से जिनकी बॉन्डिंग फैंस को आई थी पसंद।

Rakshabandhan 2021 Ranveer Priyanka to Genelia Prateik these are some of the best onscreen pair of brother and sister
प्रतीक बब्बर- जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

जेनेलिया डिसूजा- प्रतीक बब्बर

फिल्म जाने तु या जाने ना में जेनेलिया और प्रतीक ने बहन-भाई का किरदार निभाया था। दोनों हर वक्त आपस में लड़ते रहते हैं लेकिन एक दूसरे के मन की बात भी अच्छी तरह से समझते हैं। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे अदिति( जेनेलिया) खुद ये नहीं समझ पाती है कि वो जय(इमरान) से प्यार करती है लेकिन उसका भाई(प्रतीक) उसे इस बात का एहसास दिलाता है। फैंस को जेनेलिया और प्रतीक की बॉन्डिंग बहुत अच्छी लगी थी।

Rakshabandhan 2021 Ranveer Priyanka to Genelia Prateik these are some of the best onscreen pair of brother and sister
अरबाज खान-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान-काजोल

फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में अरबाज खान ने काजोल के बड़े भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे माता पिता के गुजर जाने के बाद से विशाल(अरबाज) अपनी छोटी बहन मुस्कान(काजोल) का ख्याल रखता है। वो उसकी हर ख्वाहिश पूरी करता है लेकिन साथ ही वो अपनी बहन को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव रहता है और इसलिए कोई भी उसके बहन के करीब नहीं जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakshabandhan 2021 Ranveer Priyanka to Genelia Prateik these are some of the best onscreen pair of brother and sister
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या-शाहरुख

ऐश्वर्या और शाहरुख ने पर्दे पर रोमांटिक किरदार बहुत निभाए लेकिन फिल्म जोश में दोनों ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। ऐश और शाहरुख ने फिल्म में भाई-बहन की एक ऐसी जोड़ी दिखाई थी जो हर वक्त साथ रहते हैं, मस्ती करते हैं और एक दूसरे के दिल की बात भी समझ जाते हैं। वो एक ऐसे भाई-बहन रहते हैं जो असल में एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड रहते हैं।

विज्ञापन
Rakshabandhan 2021 Ranveer Priyanka to Genelia Prateik these are some of the best onscreen pair of brother and sister
श्रेयस तलपड़े, श्वेता बसु प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता बसु प्रसाद-श्रेयस तलपड़े

कभी कभी आपकी छोटी बहन ही आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी प्रेरणा और सबसे बड़ा सहारा हो सकती है। फिल्म इकबाल में श्वेता और श्रेयस ने भाई बहन का रोल निभाया था। फिल्म में दिखाया गया था कि श्वेता एक ऐसी बहन रहती है जो अपने भाई के सपनों में यकीन रखती है और उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए उसकी मदद करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed