फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स के खिलाफ अभियान की एंबेसडर थीं रकुलप्रीत सिंह, अब खुद ही फंस गईं इसके जाल में

Sun, 13 Sep 2020 06:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 13 Sep 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Says Drugs Needed To Be Flushed Out Of The System in a Throwback Video
रकुलप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के दौरान ड्रग एंगल सामने आया है। जिसके चलते सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। रिया से पूछताछ में बहुत से खुलासे हुए हैं। रिया के ड्र्ग एंगल में पकड़े जाने की वजह से पूरे बॉलीवुड में हलचल मच गई है। वहीं मामले को लेकर रिया से जब पूछताछ की गई तो इस दौरान उन्होंने इससे जुड़े कुछ बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी लिया है। इन नामों में साउथ इंडियन इंडस्ट्री की अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह का नाम भी सामने आया है। जिसके चलते अब रकुल काफी चर्चा में आ गई हैं।

Rakul Preet Singh Says Drugs Needed To Be Flushed Out Of The System in a Throwback Video
रकुलप्रीत सिंह - फोटो : instagram

रकुलप्रीत का नाम इस एंगल में आने के बाद से ही वो काफी चर्चा में आ गई हैं। अब सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच रकुलप्रीत सिंह का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में रकुल कह रही हैं कि ड्रग्स को सिस्टम से बाहर निकाल फेंकना चाहिए।

Rakul Preet Singh Says Drugs Needed To Be Flushed Out Of The System in a Throwback Video
रकुलप्रीत सिंह - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रकुल का ये वीडियो अगस्त 2017 का है। वीडियो में रकुल एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने ड्रग्स लेने का विरोध किया था। इस इंटरव्यू के दौरान टॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चल रही जांच के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर रकुल ने कहा था कि ये एक साधारण जांच है, जिसमें कॉलेज और स्कूल जाने वालों के अलावा कुछ फिल्म सेलेब्स की जांच हो रही है। कोई भी शख्स ड्रग्स का समर्थन नहीं करेगा और ड्रग्स को लेकर जांच नियमित तौर पर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Says Drugs Needed To Be Flushed Out Of The System in a Throwback Video
रकुलप्रीत सिंह - फोटो : Instagram

इस वीडियो में आगे रकुल ये भी कह रही हैं कि ड्रग्स को सिस्टम से पूरी तरह बाहर निकाल दिया जाना चाहिए। साथ ही ड्रग्स की जांच को खबरों की सुर्खियां बनाने से कहीं ज्यादा जरूरी है कि हम इससे कुछ सबक सीखें। खास बात ये है कि रकुलप्रीत को तेलंगाना राज्य सरकार के 'नो टू ड्रग्स' अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। इसके बाद उनका नाम ड्रग्स रैकेट में आना काफी बड़ी बात है।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Says Drugs Needed To Be Flushed Out Of The System in a Throwback Video
रकुलप्रीत सिंह - फोटो : instagram

बात करें रकुलप्रीत के फिल्मी करियर की तो रकुल ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्मों से की थी। रकुल साउथ की काफी बड़ीस्टार हैं। साउथ इंडियन इंडस्ट्री में राज करने के बाद रकुल ने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। हालांकि बॉलीवुड में उनका सिक्का नहीं चल पाया। रकुल ने बॉलीवुड में यारियां, अय्यारी, दे दे प्यार दे और मरजावां जैसी फिल्मों में काम किया है।

पढ़ें: तस्वीर में नजर आ रहा ये छोटा बच्चा आज है बॉलीवुड का मशहूर अभिनेता, दे चुका कई हिट फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed