फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग मामले में रिया ने किया मुकेश छाबड़ा के नाम का खुलासा, दिल बेचारा के निर्देशक बोले- 'वह मुझसे बदला ले रही हैं'

Sun, 13 Sep 2020 06:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 13 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Mukesh Chhabra denied to consume drugs after Rhea Chakraborty reveal his name to ncb
रिया चक्रवर्ती, मुकेश छाबड़ा - फोटो : instagram: rhea_chakraborty/ castingchhabra

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का लेनदेन करने और इस्तेमाल करने का खुलासा होने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। मीडिया में इस तरह की खबरें भी हैं कि गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा किया जो ड्रग्स के लेनदेने और इस्तेमाल करने में शामिल हैं। उनमें से एक नाम मशहूर निर्माता-निर्देशक मुकेश छाबड़ा का भी हैं। 

Sushant Singh Rajput death case Mukesh Chhabra denied to consume drugs after Rhea Chakraborty reveal his name to ncb
मुकेश छाबड़ा - फोटो : instagram: castingchhabra

रिया चक्रवर्ती द्वारा एनसीबी के सामने मुकेश छाबड़ा का नाम लेने पर पर निर्देशक ने खुद मीडिया को अपनी सफाई पेश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने इस मामले में अपनी सफाई पेश करते हुए कहा है, 'वह किसी का भी एकदम से नाम ले रही हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन यह ठीक नहीं है। मेरा ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है।'

Sushant Singh Rajput death case Mukesh Chhabra denied to consume drugs after Rhea Chakraborty reveal his name to ncb
सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी, मुकेश छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा, 'वह मुझसे बदला ले रही है क्योंकि मैंने उनका समर्थन नहीं किया है। दरअसल, मैंने फैसला किया था कि इस मामले पर चुप ही रहूंगा, लेकिन अब रिया चक्रवर्ती ने मेरा नाम लेकर ठीक नहीं किया और मुझे बचाव में बोलना पड़ा है।' सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) इसकी पड़ताल कर रहा है। इस मामले में सुशांत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Mukesh Chhabra denied to consume drugs after Rhea Chakraborty reveal his name to ncb
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

इस समय रिया चक्रवर्ती मुंबई के भायखला जेल में बंद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सीमोन खंभाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा सहित 25 मशहूर हस्तियों का नाम लेकर कहा है कि ये लोग भी ड्रग्स लिया करते थे। रिया ने एजेंसी से कहा है कि बॉलीवुड के 80 प्रतिशत सितारे ड्रग्स लेते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के अब ये फिल्मी सितारे एनसीबी की रडार पर हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Mukesh Chhabra denied to consume drugs after Rhea Chakraborty reveal his name to ncb
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनसीबी जल्द सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंभाटा को जल्द पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। रिया चक्रवर्ती के बयान में यह खुलासा हुआ है कि सारा अली खान भी उसी व्यक्ति से बड ड्रग लेती थीं जिससे रिया खरीदती थीं। एनसीबी इस सोर्स का पता लगाने के लिए उन्हें समन दे सकती है। 

पढ़ें: तस्वीर में नजर आ रहा ये छोटा बच्चा आज है बॉलीवुड का मशहूर अभिनेता, दे चुका कई हिट फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed