फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर में नजर आ रहा ये छोटा बच्चा आज है बॉलीवुड का मशहूर अभिनेता, दे चुका कई हिट फिल्में

Sun, 13 Sep 2020 05:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 13 Sep 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh shares his childhood throwback photo
रणवीर सिंह - फोटो : instagram: ranveersingh

बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिदंगी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। यह सितारे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए यह सितारे खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। यह सितारे अपने बचपन की तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह ने किया है।

Ranveer Singh shares his childhood throwback photo
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से हैं। वह अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक बचपन की तस्वीर साझा की है, जो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह को पहचान पाना मुश्किल है। 

Ranveer Singh shares his childhood throwback photo
रणवीर सिंह - फोटो : instagram: ranveersingh

तस्वीर में वह रणवीर सिंह ग्रे और ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस ड्रेस में वह काफी क्यूट दिख रहे हैं। तस्वीर में रणवीर सिंह के साथ दो शख्स (महिला और पुरुष) और दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह शख्स कौन हैं यह कह पाना मुश्किल हैं क्योंकि अभिनेता ने इन दोनों शख्स का चेहरा छिपा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh shares his childhood throwback photo
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : instagram: ranveersingh

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अभिनेता के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें रणवीर सिंह के वर्कफ्रेंट की तो वह जल्द ही फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। 

विज्ञापन
Ranveer Singh shares his childhood throwback photo
रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। वहीं मेकर्स का कहना है कि अगर कोरोना वायरस का प्रभाव देश में कम नहीं हुआ और सिनेमाघरों में लोग नहीं पहुंचे या फिर कुछ राज्यों में सिनेमाघर खुल गए और कुछ में नहीं खुले तो ऐसे मामले में फिल्म '83' ओटीटी की राह पकड़ सकते हैं।

पढ़ें: मजदूरों को रोजगार और घर देने के बाद अब गरीब छात्रों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, शुरू किया ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed