फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, फैन ने कहा- 'कब से कर रहे थे आपका इंतजार'

Sun, 26 Jun 2022 03:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Jun 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh shares her bold photos on social media in corset top
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह चर्चा में रहना बखूबी जानती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपने फोटो और वीडियोज से सनसनी मचाती नजर आती हैं। एक बार फिर रकुल प्रीत सिंह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। रकुल प्रीत ने ब्लैक कॉरसेट टॉप में अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें वह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।

Rakul Preet Singh shares her bold photos on social media in corset top
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
तस्वीरों के जरिए रकुल फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आई हैं। वह अपना कॉरसेट टॉप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनका लुक बहुत प्यारा लग रहा है। उन्होंने खुले बालों के साथ खूबसूरत ईयरिंग पहने हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इन तस्वीरों में रकुल पूरे कॉन्फिडेंस में नजर आ रही हैं। बता दें कि रकुल ने ब्लैक ड्रेस में दो तस्वीरें साझा की हैं। इनके साथ कैप्शन में लिखा है, 'मेरी माइंड वॉइस है कि तुरंत मेरी फोटो क्लिक करें।' इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी भी बनाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

Rakul Preet Singh shares her bold photos on social media in corset top
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती नजर आईं थीं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में रकुल ट्रेंडिंग सॉन्ग 'पसूरी' पर थिरकती नजर आईं। इस वीडियो को रकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास कैप्शन के साथ साझा किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनके इस वीडियो पोस्ट पर उनके कथित बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने भी कॉमेंट किया। रकुल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मेरे हालिया पसंदीदा गाने के लिए मेरी भावनाएं', साथ ही उन्होंने इस डांस के कोरियोग्राफर को भी टैग करते हुए शुक्रिया कहा। बता दें कि रकुल के डांस पर जैकी भगनानी ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'क्या तुम मुझे भी सिखा सकती हो'? 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh shares her bold photos on social media in corset top
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगी नजर
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह साउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। बता दें कि बीते दिनों रकुल को अजय देवगन के साथ फिल्म 'रनवे 34' में देखा गया था। हालांकि आने वाले दिनों में भी एक बार फिर से फिल्म 'थैन्क गॉड' में वह अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना और शेफाली शाह की फिल्म 'डॉक्टर जी' में मुख्य भूमिका में देखी जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed