फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul Preet Singh: धूप में रकुल प्रीत सिंह ने दो दिग्गजों के साथ खेला गोल्फ, फैंस बोले- क्या बात है

Sat, 02 Jul 2022 05:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 02 Jul 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh: Thank God Actress shares video playing golf with Kapil Dev and Sadhguru in Washington DC
रकुल प्रीत सिंह, कपिल देव, सद्गुरू - फोटो : social media

रकुल प्रीत सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। साल 2014 में आई फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'दे दे प्यार दे' और 'रनवे 34' जैसी फिल्म में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली रकुल प्रीत सिंह अपनी एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ अपने कूल और कैजुअल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों अभिनेत्री वॉशिंगटन डीसी में छुट्टियों का मजा ले रही हैं। जहां से वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने वॉशिंगटन की खिली-खिली धूप में खेल का आनंद लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

Rakul Preet Singh: Thank God Actress shares video playing golf with Kapil Dev and Sadhguru in Washington DC
रकुल प्रीत सिंह, कपिल देव, सद्गुरू - फोटो : social media

कपिल और  सद्गुरू के साथ गोल्फ सेशन
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसके कारण सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह के ढेरो फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ अक्सर वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने चंद घंटों पहले किया है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ क्रिकेट लेजेंड कपिल देव और आध्यात्मिक गुरू सद्गुरू गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'वॉशिंगटन डीसी में सद्गुरू और कपिल देव के साथ एटीए सम्मेलन शुरू करने से बेहतर क्या हो सकता है।'  

Rakul Preet Singh: Thank God Actress shares video playing golf with Kapil Dev and Sadhguru in Washington DC
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta

फैंस को भाया रकुल प्रीत का अंदाज 
वीडियो में रकुल प्रीत सिंह गोल्फ खेलती और तस्वीरें खिंचवाती भी नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ वीडियो में एक्ट्रेस ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने दिख रही हैं, वहीं कपिल ने ब्लैक टी-शर्ट को ब्राउन पैंट के साथ पेयर कर रखा था। इसके साथ ही सद्गुरु ने पीले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। रकुल प्रीत सिंह के वीडियो साझा करने के कुछ ही देर में उनके फैंस ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी थी। एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात है अमेजिंग।' दूसरे ने लिखा, 'सब बहुत अमेजिंग लग रहा है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh: Thank God Actress shares video playing golf with Kapil Dev and Sadhguru in Washington DC
'थैंक गॉड' में आएंगी नजर - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगी नजर  
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ ही रकुल प्रीत सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'थैंक गॉड', 'डॉक्टर जी' और 'मिशन सिंड्रेला' जैसी फिल्में हैं। 'थैंक गॉड' में उनके साथ अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed