फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एन टी आर की बायोपिक में श्रीदेवी का रोल निभाएंगी ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा

Sat, 06 Oct 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet to play Sridevi role in NTR biopic
sridevi and rakul preet

बीते कुछ दिनों से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एन टी आर की बायोपिक काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में तेलुगु इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस बायोपिक में श्रीदेवी के किरदार को कौन सी एक्ट्रेस निभाएगी इस पर सस्पेंस बना हुआ था। अब यह सस्पेंस खत्म हो गया है और एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हो गया है।

Rakul Preet to play Sridevi role in NTR biopic
N T Rama Rao and sridevi

जानकारी के मुताबिक एन टी आर की बायोपिक में रकुल प्रीत श्रीदेवी का किरदार निभाएंगी। श्रीदेवी ने एन टी आर के साथ करीब 14 फिल्मों में काम किया है इस वजह से उनका इस बायोपिक में रोल काफी अहम है।

Rakul Preet to play Sridevi role in NTR biopic
rakul preet singh

श्रीदेवी और एन टी आर ने एक दूसरे के फिल्मी सफर में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे में श्रीदेवी के रोल के लिए सही एक्ट्रेस का चुनाव प्रोड्यूसर्स के लिए बड़ी चुनौती थी। फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि 'रकुल प्रीत को एन टी आर की बायोपिक में श्रीदेवी के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है।'
 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet to play Sridevi role in NTR biopic
sridevi unseen pictures

कुछ दिन पहले मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में फिल्म प्रोड्यूसर विष्णु इंदुरी ने कहा था कि 'रकुल प्रीत श्रीदेवी के किरदार के लिए हमारी पहली पसंद है। हम लोगों ने इस रोल के लिए सोनाक्षी, कंगना और श्रद्धा से संपर्क नहीं किया है। रकुल प्रीत इस वजह से खास है क्योंकि वह साउथ में काफी मशहूर है खास तौर पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में। फिल्म का 30 फीसदी हिस्सा शूट कर लिया गया है।'

विज्ञापन
Rakul Preet to play Sridevi role in NTR biopic
Vidya Balan

आपको बता दें, बायोपिक में एन टी आर का किरदार नंदामुरी बालाकृष्णा निभा रहे हैं। वहीं बाकी किरदारों की बात करें तो वह एन टी आर की पहली पत्नी बसवाताराकम नंदमुरी की भूमिका में है जबकि राणा दग्गुबाती चंद्र बाबू नायडू का किरदार निभाएंगे। चंद्र बाबू नायडू एन टी आर के दामाद हैं। उन्होंने एन टी आर की बेटी भुवनेश्वरी से शादी की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed