{"_id":"62a6e2e07978ad2cdc718151","slug":"ram-charan-and-upasana-to-celebrate-their-10th-wedding-anniversary-in-abroad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Charan Wedding Anniversary: अभिनेता रामचरण पत्नी उपासना के साथ यहां मनाएंगे 10वीं सालगिरह, जानें क्या है प्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Charan Wedding Anniversary: अभिनेता रामचरण पत्नी उपासना के साथ यहां मनाएंगे 10वीं सालगिरह, जानें क्या है प्लान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राम चरण, उपासना कमिनेनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राम चरण तेजा साउथ के सुपरस्टार कहे जाते हैं। उन्होंने बहुत सी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने पिता चिरंजीवी के साथ नजर आए हैं। ये फिल्म भी हिट रही है। साउथ के अलावा राम चरण के फैन हिंदी में भी हैं। वह एक बढ़िया एक्टर के अलावा अच्छे पति भी हैं। अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी साउथ की मश्हूर जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में दोनों एक अज्ञात जगह पर गए हैं, जहां दोनों अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाएंगे।
2 of 4
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना
- फोटो : social media
बता दें कि कुछ दिन पहले राम चरण ने कहा था कि उन्हें छुट्टियों का इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि वह शंकर की फिल्म 'आरसी 15' की शूटिंग कर रहे हैं। अब जब वह अपनी फिल्म की लगभग शूटिंग कर चुके हैं तो अभिनेता अपनी पत्नी के साथ छुट्टी मना रहे हैं। दोनों की शादी को एक दशक का समय पूरा हो चुका है। अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए वेकेशन पर जाते देखे जाते हैं।
3 of 4
राम चरण और उपासना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
12 जून को इस कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण और उपासना 14 जून को अपनी शादी की सालगिरह विदेश में मनाएंगे। दोनों के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो राम चरण ने इस दौरान सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट कैरी की थी, वहीं उपासना बेज कलर की शर्ट और फ्लोरल स्कर्ट में नजर आ रही थीं। इस दौरान कपल बेहद प्यारे लग रहे थे।
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द शंकर की आरसी 15 में दिखाई देंगे। ये फिल्म 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। रामचरण के पास जर्सी के निर्देशक गौतम तिन्नुरी और केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील की भी एक-एक फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।