फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Major: 'मेजर' की सफलता को देख भावुक हुए अदिवि शेष, कहा- 'मैं हमेशा के लिए बदल गया हूं'

Mon, 13 Jun 2022 12:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Jun 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
Major: Adivi Sesh on success of hindi version of film 9 year old boy wants to join indian army after watching movie
अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार अदिवि शेष ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मेजर' के जरिए हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया है। तीन जून को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म मुंबई हमले 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। इसमें संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार अदिवि शेष ने निभाया है। हाल ही में अभिनेता ने फिल्म के हिंदी वर्जन की सफलता और इसके प्रभावों पर बातचीत की। फिल्म में अदिवि के अभिनय के लिए भी सब दिल खोलकर तारीफें कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक बच्चे ने फिल्म से प्रभावित होकर आर्मी जॉइन करने की इच्छा जताई है।

Major: Adivi Sesh on success of hindi version of film 9 year old boy wants to join indian army after watching movie
अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

मां ने दिया स्पेशल कमेंट
अदिवि ने मीडिया बातचीत के दौरान कहा, 'मेरी मां को यह फिल्म बेहद पसंद आई है। उनका मानना है कि यह मेरी अब तक की बेस्ट फिल्म है।' आगे उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अपना सिर गर्व से उठाकर देख सकता हूं। वाकई यह क्षण मेरे लिए अपने घर में भी बेहद खास है। इस फिल्म की रिलीज के बाद मुझे दिल्ली, कोलकाता से लेकर हर जगह से कॉल आ रहे हैं। एक फोन तो मुझे नौ साल के बच्चे का आया। फिल्म का हिंदी वर्जन देखने के बाद उसने आर्मी जॉइन करने की इच्छा जाहिर की है।'

Major: Adivi Sesh on success of hindi version of film 9 year old boy wants to join indian army after watching movie
अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार के लिए आभार जताया
अदिवि ने खुद को मिल रहे प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा, 'इस प्यार के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए यह पूरी फिल्म मेजर संदीप की विरासत को आगे ले जाने वाली थी। मुझे ऐसा लगा कि वह मेरे अंदर आ गए हैं। उनके किरदार को छोड़ पाना मेरे लिए काफी मुश्किल रहा। मुझे लगता है कि मैं उनकी वजह से हमेशा के लिए बदल गया हूं। उन्होंने जिस जिंदगी को जीया उसकी वजह से। अब जो प्यार मुझे मिल रहा है, उसे देखकर मैं बेहद खुश हूं। इस फिल्म ने मुझे एक अच्छा इंसान बनाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Major: Adivi Sesh on success of hindi version of film 9 year old boy wants to join indian army after watching movie
अदिवि शेष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी
अदिवि की इस फिल्म को तेलुगू और हिंदी भाषाओं में एक साथ रिलीज किया गया। फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में 42.5 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की है। आपको बता दें कि फिल्म में अभिनय के साथ-साथ इसकी स्क्रिप्ट भी अदिवि शेष ने लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed