फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 Weekend 4: कार्तिक आर्यन की नंबर वन की दावेदारी पक्की, 24वें दिन इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Mon, 13 Jun 2022 11:59 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa day 24 collection breaks record of rrr Hindi pushpa part one sanju bajrangi bhaijaan tiger zinda hai
पुष्पाः द राइज, भूल भुलैया 2, आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में नंबर वन हीरो की दावेदारी पक्की करते जा रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने अपनी रिलीज के चौथे इतवार को अक्षय कुमार की 10 दिन पहले रिलीज फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को पीछे कर दिया है। यही नहीं फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रविवार को एक और बड़ा कमाल किया। इस दिन फिल्म ने जो कमाई की है, वह रिलीज के इसी दिन हिंदी में रिलीज हुई साउथ की दो सुपरहिट फिल्मों ‘आरआरआर’ और ‘पुष्पा पार्ट वन’ की कमाई से भी ज्यादा है। यही नहीं फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रिलीज के 24वें दिन की कमाई के मामले में सलमान खान की फिल्मों ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के अलावा रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ को भी पीछे छोड़ दिया।

Bhool Bhulaiyaa day 24 collection breaks record of rrr Hindi pushpa part one sanju bajrangi bhaijaan tiger zinda hai
भूल भुलैया 2 कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार को कार्तिक का कारनामा
निर्देशक अनीस बज्मी की कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का परचम हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर चौथे हफ्ते में भी सबसे ऊंचा फहरा रहा है। फिल्म ने चौथे रविवार को 3.80 करोड़ रुपये की शानदार कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से की है। फिल्म ने शनिवार को भी 3.01 करोड़ रुपये की बढ़िया कमाई की थी। फिल्म का चौथे वीकएंड का कलेक्शन 8.37 करोड़ रुपये रहा और इसी के साथ फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई अब 171.52 करोड़ रुपये हो गई है।

Bhool Bhulaiyaa day 24 collection breaks record of rrr Hindi pushpa part one sanju bajrangi bhaijaan tiger zinda hai
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार को पीछे छोड़ा
फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी का असर इस बात से भी समझा जा सकता है कि रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे रविवार को फिल्म ने जो 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है, वह बॉक्स ऑफिस के बीते साल से पहले तक सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की रिलीज के 10वें दिन की कमाई से भी ज्यादा है। निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी की इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे रविवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa day 24 collection breaks record of rrr Hindi pushpa part one sanju bajrangi bhaijaan tiger zinda hai
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निशाने पर 200 करोड़
कार्तिक आर्यन की बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन पोजीशन लगातार पक्की करती जा रही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले हफ्ते में 92.05 करोड़ रुपये जुटाकर धमाका कर दिया था। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 49.70 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई रही 21.40 करोड़ रुपये। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने की कोशिश भी कर सकती है क्योकि बीते शुक्रवार को रिलीज हुई नुसरत भरूचा की फिल्म ‘जनहित में जारी’ फ्लॉप हो चुकी है और आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने वाली शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया की फिल्म ‘निकम्मा’ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर कोई सरगर्मी नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa day 24 collection breaks record of rrr Hindi pushpa part one sanju bajrangi bhaijaan tiger zinda hai
पुष्पाः द राइज, भूल भुलैया 2, आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

24वें दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड
फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रविवार को जो सबसे बड़ा काम किया, वह था रिलीज के 24वें दिन की कमाई के मामले में बीते साल रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ और इस साल रिलीज हुई राम चरण व जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ की हिंदी में 24वें दिन हुई कमाई को पीछे छोड़ना। फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी ने रिलीज के 24वें दिन 3.75 करोड़ रुपये और ‘पुष्पा पार्ट वन’ हिंदी ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का 24वें दिन का कलेक्शन सलमान की फिल्मों ‘बजरंगी भाई जान’ (3.51 करोड़ रुपये) और ‘टाइगर जिंदा है’ (3.27 करोड़ रुपये) के अलावा रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ (3.28 करोड़ रुपये) से भी बेहतर रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed