फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming South Movies: धमाकेदार एक्शन थ्रिलर के लिए हो जाएं तैयार, रिलीज होने जा रही हैं साउथ की ये 10 फिल्में

Mon, 13 Jun 2022 11:58 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 13 Jun 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Upcoming South Indian Movies 2022-23 After KGF Movie From liger salaar to Adipurush Full Details in Hindi
upcoming south films - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 सिनेमा के लिए काफी खास है। बीते कुछ महीने में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें बॉलीवुड से ज्यादा साउथ सिनेमा की फिल्में शामिल हैं। 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2' को देखने के बाद बॉलीवुड के दीवानों पर भी साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग साउथ फिल्मों और इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की तारीफ कर रहे हैं। अब फैंस साउथ की अपकमिंग फिल्मों पर भी नजर बनाए बैठे हैं। ऐसे में इस स्टोरी में हम आपको साउथ की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिनमें अधिक्तर फिल्में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होंगी। 

Upcoming South Indian Movies 2022-23 After KGF Movie From liger salaar to Adipurush Full Details in Hindi
विक्रांत रोना - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत रोना
फिल्म 'विक्रांत रोना' एक 3डी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म 28 जुलाई को देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। 

Upcoming South Indian Movies 2022-23 After KGF Movie From liger salaar to Adipurush Full Details in Hindi
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

आदिपुरुष
इस लिस्ट में प्रभास की मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' भी है, जो अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। ये फिल्म पहले 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया। दोनों फिल्म के मेकर्स ने बातचीत के बाद ही ये फैसला लिया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming South Indian Movies 2022-23 After KGF Movie From liger salaar to Adipurush Full Details in Hindi
यशोदा - फोटो : social media

यशोदा
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म ‘यशोदा’ में नजर आएंगी, जो तेलुगू के साथ-साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिस काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
Upcoming South Indian Movies 2022-23 After KGF Movie From liger salaar to Adipurush Full Details in Hindi
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइगर
तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा पैन इंडिया स्टार बनने की तैयारी कर चुके हैं। उनकी फिल्म ‘लाइगर’ जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें विजय देवरकोंडा के अलावा, अनन्या पांडे, माइक टायसन, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे नजर आएंगे। फिल्म जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन तले करण जौहर द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed