रामचरण का ये जन्मदिन बेहद ही खास है, क्योंकि हाल ही में 25 मार्च को उनकी फिल्म रिलीज 'आरआरआर' (राइज, रौर, रिवॉल्ट) रिलीज हुई है, जो सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग काफी लंबे समय तक चली थी और ऐसे में काम करते हुए कई खूबसूरत यादों का घरौंदा भी बना। इन्हीं यादों के पिटारे में से एक हैं, पिछले साल एक्टर रामचरण के जन्मदिन की यादें। आपको बता दें कि इस साल की तरह पिछले साल भी रामचरण का जन्मदिन बेहद शानदार था, क्योंकि एसएस राजामौली और फिल्म के सभी क्रू सदस्यों ने शूटिंग के सेट पर भी उनका जन्मदिन मनाया गया था।
Ram Charan Birthday: जब RRR के सेट पर रामचरण के जन्मदिन का हुआ था ग्रैंड सेलिब्रेशन, राजामौली ने प्लान किया था ये खास सरप्राइज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजामौली ने प्लान किया रामचरण के लिए बर्थडे सरप्राइज-
एस एस राजामौली अपनी फिल्मों से तो दर्शकों को सरप्राइज कर ही देते है, उन्होंने अभिनेता रामचरण को भी उनके पिछले जन्मदिन पर एक शानदार सरप्राइज दिया था। फिल्म आरआरआर के सेट पर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन किया गया था। जिसमें फिल्म के को-स्टार्स, क्रू मेंबर्स समेत पूरी यूनिट शामिल हुई थी। फिल्म के सेट से इसकी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की गई थीं।
रामचरण ने खुशी से राजामौली को लगा लिया था गले-
फिल्म 'आआरआर' के सेट से शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बड़े अक्षरों में हैप्पी बर्थडे रामचरण लिखा हुआ सामने आता है तो राजामौली के ग्रैंड सरप्राइज से एक्टर रामचरण के चेहरे पर खुशी के साथ एक बड़ी स्माइल आ गई, जिसके बाद वह खुशी से निर्देशक राजामौली को गले लगा लेते हैं। इसके बाद वह सबके साथ मिलकर केक काटते दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
अपने हाथों से केक खिलाते दिखे राजामौली-
तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां रामचरण एस एस राजामौली और अन्य फिल्म के सदस्यों को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं राजामौली भी बड़े ही प्यार से अभिनेता को अपने हाथों से केक खिलाते हैं। इस समय दोनों की बीच की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।