फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RGV: राम गोपाल वर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई को बताया फिल्मी स्टार्स से ज्यादा स्मार्ट, सोशल मीडिया पर मचा घमासान

Wed, 16 Oct 2024 11:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 16 Oct 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma call Lawrence Bishnoi smarter than film stars social media controversy Salman Khan Fans React
राम गोपाल वर्मा-लॉरेंस बिश्नोई-सलमान खान - फोटो : एक्स

गुजरात जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड हस्तियों के साथ गहरा नाता था। साथ ही वह सुपरस्टार सलमान खान के बेहद करीबी थे। यही कारण है कि सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच सुर्खियों में बने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई फिल्मी सितारों से भी ज्यादा अच्छे लगते हैं।

Ram Gopal Varma call Lawrence Bishnoi smarter than film stars social media controversy Salman Khan Fans React
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin

राम गोपाल वर्मा ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई उनके जानने वाले किसी भी फिल्म स्टार से ज्यादा अच्छे दिखने वाले हैं। उन्होंने एक्स पर अपने विचार साझा किए और प्रशंसकों ने इस पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने निर्देशक से गैंगस्टर की बायोपिक में सलमान खान को खलनायक के रूप में लेने के लिए कहा गया। 

Ram Gopal Varma call Lawrence Bishnoi smarter than film stars social media controversy Salman Khan Fans React
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin

राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी राय साझा करने से कभी नहीं कतराते। इस बार मशहूर फिल्म निर्माता ने कहा कि अगर कभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बायोपिक बनाई गई तो उन्हें बिश्नोई से ज्यादा अच्छा दिखने वाला बॉलीवुड स्टार नहीं मिलेगा। निर्देशक ने एक्स पर अपने विचार साझा किए। वर्मा ने गैंगस्टर की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह गंभीर दिख रहा था। बिश्नोई को काले और नारंगी रंग की हुडी जैकेट पहने देखा जा सकता है। 

Raveena Tandon: पैसे ऐंठने के इरादे से रवीना पर किया गया मॉब अटैक? बोलीं- रिकॉर्ड करने के लिए सीसीटीवी नहीं था
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma call Lawrence Bishnoi smarter than film stars social media controversy Salman Khan Fans React
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर लिखा, 'अगर कोई फिल्म सबसे बड़े गैंगस्टर पर आधारित है, तो कोई भी फिल्म निर्माता दाऊद इब्राहिम या छोटा राजन जैसे दिखने वाले व्यक्ति को कास्ट नहीं करेगा। यहां मैं एक भी फिल्म स्टार को नहीं जानता जो बिश्नोई से ज्यादा अच्छा दिखने वाला हो।' एक यूजर ने कहा, 'आरजीवी निर्देशक और बिश्नोई नायक हैं, यहां खलनायक कौन है...सलमान?' एक ट्वीट में लिखा गया, 'सलमान खान को लॉरेंस के रूप में कास्ट करना सबसे बड़ी विडंबना होगी।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'क्या हुआ सर फोन आ गया क्या। एकदम से प्यार आ गया?'

Housefull 5: हाउसफुल 5 का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल, मस्ती करती नजर आईं जैकलीन फर्नांडीज-नरगिस फाखरी-सोनम बाजवा
 

विज्ञापन
Ram Gopal Varma call Lawrence Bishnoi smarter than film stars social media controversy Salman Khan Fans React
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

राम गोपाल वर्मा के बिश्नोई के लुक के बारे में ट्वीट करने के कुछ मिनट बाद, उन्होंने एक और ट्वीट साझा किया जहां उन्होंने सलमान खान से गैंगस्टर को 'सुपर काउंटर थ्रेट' देने का आग्रह किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'काश सलमान खान बिश्नोई को एक सुपर काउंटर थ्रेट देते। यह टाइगर स्टार की कायरता की तरह लगेगा।' लॉरेंस ने 1998 में राजस्थान में काले हिरण के शिकार मामले को लेकर सलमान को धमकी दी थी। उन्होंने कई बार सुपरस्टार को खुली धमकियां देते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा। लेकिन चीजें उनके मुताबिक नहीं हुईं। हाल ही में सलमान के दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की कथित तौर पर उनके गिरोह के सदस्य द्वारा मुंबई में हत्या कर दी गई थी। इससे उनमें दरार फिर उभर आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed