फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

God Sex And Truth बनाने पर पुलिस के सामने पेश हुए रामू, सवाल पूछने पर दिया चौंकाने वाला बयान

Mon, 19 Feb 2018 10:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma questioned by the Hyderabad police he did not direct or produce the movie
राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'गॉड सेक्स एंड ट्रुथ' विवादों में घिर गई है। बोल्ड टॉपिक पर बनी इस फिल्म और रामू के खिलाफ महिला संगठन ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि फिल्ममेकर ने अपनी इस फिल्म के जरिए महिलाओं का अपमान किया है। 

Ram Gopal Varma questioned by the Hyderabad police he did not direct or produce the movie
राम गोपाल वर्मा

संगठन ने फिल्म को अश्लील भी बताया था। रामगोपाल वर्मा की इस फिल्म में अमेरिकन पोर्न स्टार मिया मालकोवा लीड रोल निभा रही हैं। इस मामले में शनिवार को रामगोपाल वर्मा हैदराबाद पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस ने रामू से पूछताछ की। साथ ही रामू का लैपटॉप भी सीज कर लिया है। रामू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह फिल्म नहीं बनाई है। 

 

Ram Gopal Varma questioned by the Hyderabad police he did not direct or produce the movie
राम गोपाल वर्मा

रामू ने कहा, 'मैंने फिल्म को डायरेक्ट या प्रोड्यूस नहीं किया। मैंने सिर्फ आइडिया दिया था। यह फिल्म पोलैंड और यूरोप में शूट हुई है।' मिया के साथ रामू की जो तस्वीरें सामने आईं थी उस पर भी उन्होंने सफाई दी। राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'वो तस्वीरें तब ली गईं जब मैं किसी और फिल्म की शूटिंग कर रहा था।' पुलिस ने रामू की पासपोर्ट डिटेल भी ले ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma questioned by the Hyderabad police he did not direct or produce the movie
राम गोपाल वर्मा

रामगोपाल वर्मा की यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होनी थी। विवाद बढ़ा तो मेकर्स ने फिल्म को 27 जनवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया। फिल्म के खिलाफ 25 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले रामू ने किसी भी नोटिस का ना तो जवाब दिया था और ना ही पुलिस के सामने पेश हुए थे।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma questioned by the Hyderabad police he did not direct or produce the movie
मिया मालकोवा

फिल्म में महिलाओं की छवि को खराब करने का आरोप लगाते हुए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ महिला संगठन ने फिल्म को बैन करने की मांग की थी। महिला संगठन ने फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। बता दें कि यह अमेरिकन पोर्न स्टार मिया मालकोवा की पहली बॉलीवुड फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed