राम गोपाल वर्मा की अपकमिंग फिल्म God, Sex And Truth ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। इस फिल्म में रामू ने पोर्न स्टार मिया मालकोवा को लॉन्च किया है। सनी लियोनी के बाद मिया दूसरी पोर्न स्टार हैं जिन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला है।
राम गोपाल वर्मा का दावा, मोदी-अंबानी से ज्यादा सर्च होती है God, Sex And Truth की एक्ट्रेस मिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले ही रामू ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। जिसमें मिया न्यूड थीं और अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही थीं। अब रामू ने इस बात का भी दावा किया है कि उनकी फिल्म की एक्ट्रेस पीएम मोदी और मुकेश अंबानी से ज्यादा सर्च होती हैं। इस बात की जानकारी रामू ने ट्वीट कर दी है।
The real Truth behind God, Sex and Truth as per statics released by Google.. @MiaMalkova is more popular than our P M Narendra Modi and India’s richest man Mukesh Ambani ..Hail #GodSexTruth pic.twitter.com/aO7mNcbe5g
रामू की फिल्म को लेकर बवाल शुरू हो गया है। कुछ महिलाएं फिल्म के खिलाफ सड़क पर उतर आईं और रामू का पुतला जलाया। इन महिलाओं ने फिल्म को बैन करने की मांग की है। अपनी फिल्म के विरोध को देखते हुए रामू ने पहले एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो कुछ लोगों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि अगर कोई मेरी फिल्म का विरोध करेगा तो मैं उसकी ऐसे ही धुनाई करूंगा।
रामू ने आज एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'इंटरनेट पर लाखों एडल्ट वीडियो पड़े हैं लेकिन इस फिल्म का विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि ये मैंने बनाई है।' बता दें कि यह फिल्म दीपिका की 'पद्मावत' के साथ रिलीज हो रही है।
My film God,Sex and Truth is releasing on jan 26th at 9 Am along with Padmaavat on https://t.co/D9DCM2YPUh ...Between @MiaMalkova and @deepikapadukone may the best woman win🙏 #GodSexTruth pic.twitter.com/SFPcpepBN6
इस पर रामू ने कहा कि पद्मावत एक हिस्टॉरिकल कॉन्ट्रोवर्सी है। वहीं God, Sex And Truth एक सोशल कॉन्ट्रोवर्सी है। इसके अलावा रामू ने यह भी बताया कि उनकी फिल्म क्यों हिट होगी। रामू ने गूगल स्टैटिक का रिजल्ट ट्वीट किया है।
Hey @kathimahesh What’s really scary is the protestors level of ignorance ..There are millions of adult videos with foreign actors avilable and they are protesting on this one video #GodSexTruth featuring a foreign actor https://t.co/ycXptUIBWu