फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: जब ‘रंगीला’ से मिले स्टारडम को संभाल नहीं पा रही थीं उर्मिला मातोंडकर, राम गोपाल वर्मा ने शेयर की शर्माती हुई तस्वीर

Sun, 30 May 2021 06:33 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 30 May 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma shared throwback photo of Urmila Matondkar from SATYA set said Unable to deal with new stardom post RANGEELA
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Twitter- @@RGVzoomin

सिनेमा जगत में शिवा, सत्या, रंगीला, कंपनी और भूत जैसी ट्रेंडसेटर फिल्में बनाने वाले राम गोपाल वर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। राम गोपाल ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘शिवा’ से की थी। इसके बाद बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘रंगीला’ बनाई, जो जबरदस्त हिट हुई थी।



राम गोपाल वर्मा की है खास पहचान
इस मूवी में आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे। इसके लिए राम गोपाल को फिल्मफेयर में नॉमिशन मिला था। आरजीवी को असली पहचान साल 1998 में आई फिल्म ‘सत्या’ से मिली थी। राम गोपाल अंडरवर्ल्ड और क्राइम से जुड़ी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे।

उर्मिला ने किया था शानदार अभिनय
राम गोपाल वर्मा अब तक ऐसी कई फिल्में बना चुके हैं जिनमें अंडरवर्ल्ड की दुनिया और गैंगस्टर की जिंदगी को दिखाया गया है। इस बीच राम गोपाल फिल्म रंगीला को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसके कारण फिल्म की लीड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हैं, जो अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी जगह छा गई थीं और स्टारडम हासिल किया था।

Ram Gopal Varma shared throwback photo of Urmila Matondkar from SATYA set said Unable to deal with new stardom post RANGEELA
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Social media

दरअसल, शनिवार को राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से ट्वीट किया। इस ट्वीट में एक तस्वीर भी है, जिसमें अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर नजर आ रही हैं। ये तस्वीर 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' की रिलीज के बाद की है, जो फिल्म 'सत्या' के सेट से ली गई है। उर्मिला इस तस्वीर में शर्माती हुई नजर आ रही हैं।

Ram Gopal Varma shared throwback photo of Urmila Matondkar from SATYA set said Unable to deal with new stardom post RANGEELA
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Facebook

इस ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि 'रंगीला के बाद अपने नए स्टारडम को संभालने में असमर्थ शर्माती हुईं उर्मिला मातोंडकर बारा चौल लोकेशन के सत्या के सेट पर।' राम गोपाल के इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं और प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'सर इस फिल्म के बिना 90 दशक पूरा नहीं हो सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma shared throwback photo of Urmila Matondkar from SATYA set said Unable to deal with new stardom post RANGEELA
उर्मिला मातोंडकर

बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने राम गोपाल वर्मा के साथ 'रंगीला' के’ अलावा ‘सत्या', 'कौन', और 'भूत' फिल्म में काम कर रखा है। एक समय उर्मिला और राम गोपाल के इश्क की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि, बाद में कुछ साफ नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma shared throwback photo of Urmila Matondkar from SATYA set said Unable to deal with new stardom post RANGEELA
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Social media

पिछले साल उर्मिला मातोंडकर तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब अभिनेत्री कंगना रणौत ने उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद राम गोपाल ने एक ट्वीट किया था और लिखा था कि 'किसी के बारे में बोले गए अपशब्दों में मैं नहीं पड़ना चाहता। मेरा मानना है कि उर्मिला ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। अलग-अलग फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed