{"_id":"58ee13234f1c1b791ecf5c22","slug":"ram-gopal-varma-targets-tiger-shroff-calls-him-woman-even-hits-vidyut-jammwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में टाइगर को 'खूबसूरत महिला' कह गए रामगोपाल वर्मा, फिर मांगी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शराब के नशे में टाइगर को 'खूबसूरत महिला' कह गए रामगोपाल वर्मा, फिर मांगी माफी
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा टाइगर श्रॉफ
कुछ वक्त पहले ही जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को 'गे' और फिर 'बिकनी बेब' बोलने के बाद रामगोपाल वर्मा ने अब फिर से टाइगर श्रॉफ पर धावा बोला है और इस बार साथ में उन्होंने एक्टर विद्युत जामवाल को भी निशाने पर लिया है।
Trending Videos
रामगोपाल वर्मा टाइगर श्रॉफ
हाल ही में रामगोपाल वर्मा ने शराब पीकर टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को चैलेंज किया और कहा कि वो देखना चाहते हैं कि टाइगर श्रॉफ और विद्युत में से कौन अच्छा फाइटर है। इतना ही नहीं उन्होंने दोनों को लड़ने के लिए भी उकसाया।
ये भी पढ़ें - जुबान पर काबू नहीं रख पाते ये 5 सेलेब, हर बार फंस जाते हैंAs a martial arts fan am really curious about who's better fighter btwn @iTIGERSHROFF and @VidyutJammwal ..I wish they will fight and prove
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 10, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा टाइगर श्रॉफ
हालांकि इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ की तारीफ भी की और कहा कि वो टाइगर पर अपना दांव लगाना चाहेंगे क्योंकि एक्शन में ब्रूस ली के भी बाप हैं।
ये भी पढ़ें - आपत्तिजनक ट्वीट पर रामगोपाल वर्मा को मिली 'चप्पल से पिटाई' की धमकी
My bet is on @iTIGERSHROFF and am sure he will prove he's Bruce Lee ka baap by destroying @VidyutJammwal in an open challenge real fight
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 10, 2017
ये भी पढ़ें - आपत्तिजनक ट्वीट पर रामगोपाल वर्मा को मिली 'चप्पल से पिटाई' की धमकी
रामगोपाल वर्मा टाइगर श्रॉफ
लेकिन इसी बीच विद्युत जामवाल ने रामगोपाल वर्मा का एक ऑडियो शेयर किया जिसमें वर्मा टाइगर श्रॉफ को महिला कहते सुनाई दे रहे हैं। इस ऑडियो में वर्मा ये कहते हुए साफ सुनाई दे रहे हैं कि जितनी भी महिलाएं उन्होंने अपनी जिंदगी में देखी हैं, उनमें टाइगर श्रॉफ सबसे बेहतरीन हैं।'
हालांकि इसके कुछ देर बाद ही रामगोपाल वर्मा ने अपने किए ट्वीट्स पर ये कहते हुए मांफी मांग ली कि उन्होंने शराब पीकर ये ट्वीट किए और ये मजाक में थे। साथ ही उन्होंने टाइगर श्रॉफ और विद्युत से इसके लिए माफी मांगी।
ये भी पढ़ें - राम गोपाल वर्मा का खुलासा- 'मिथुन चक्रवर्ती के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहा'
Forget the Shaolin Monk style, check out @RGVZoomin's #drunkenmasterstylehttps://t.co/Hm1MDVnqXh
— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) April 11, 2017
हालांकि इसके कुछ देर बाद ही रामगोपाल वर्मा ने अपने किए ट्वीट्स पर ये कहते हुए मांफी मांग ली कि उन्होंने शराब पीकर ये ट्वीट किए और ये मजाक में थे। साथ ही उन्होंने टाइगर श्रॉफ और विद्युत से इसके लिए माफी मांगी।
ये भी पढ़ें - राम गोपाल वर्मा का खुलासा- 'मिथुन चक्रवर्ती के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहा'
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा
वर्मा का ये रवैया काफी चौंकाने वाला है। हर बार वो किसी ना किसी एक्टर को लेकर ट्वीट करते हैं और फिर या तो वो उसे डिलीट कर देते हैं नहीं तो माफी मांग लेते हैं। लेकिन समझ नहीं आता कि वो आखिर ऐसा करते क्यों हैं ? क्या वो ये सब पब्लिसिटी में रहने के लिए करते हैं या फिर उन्हें इस तरह के विवाद पालने में मजा आता है ?
अब इस सबके पीछे रामगोपाल वर्मा की क्या मंशा रहती है ये तो वही जाने लेकिन इस तरह के मामलों से उनकी छवि वाकई खराब होती जा रही है। क्या उन पर लगाम नहीं लगनी चाहिए ?
ये भी पढ़ें - रामू के होली ट्वीट पर यूजर्स ने कहा- 'मियां आपको चढ़ गई है, कल माफीनामा तैयार रखना'