सब्सक्राइब करें

नहीं रहे अमूल की मशहूर टैगलाइन देने वाले अनिल कपूर, राम कपूर ने दी पिता के निधन की जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 15 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Ram Kapoor father Anil kapoor passed away gave the famous tagline of Amul
राम कपूर, अनिल कपूर - फोटो : Instagram

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता राम कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अनिल कपूर का 12 अप्रैल को निधन हो गया। अनिल कपूर एक बिजनेस टाइकून थे। अमूल की मशहूर टैगलाइन देने वाले अनिल कपूर को अमूल की तरफ से खास श्रद्धाजंलि दी गई है। इस पोस्ट को राम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

Trending Videos
Ram Kapoor father Anil kapoor passed away gave the famous tagline of Amul
Ram Kapoor - फोटो : Social Media

राम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने अमूल को श्रद्धांजलि देने के लिए धन्यवाद कहा। साझा की गई तस्वीर में दिख रहा है कि अमूल के विज्ञापन वाली छोटी लड़की अनिल कपूर के साथ बैठी है और कहती है आप हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहेंगे। दरअसल अमूल की मशहूर टैगलाइन अनिल कपूर की ही देन है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Kapoor father Anil kapoor passed away gave the famous tagline of Amul
Ram kapoor

राम कपूर ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, 'मेरे पिता के लिए अमूल ने जो श्रद्धांजलि दी है। उसके आगे मेरे पास शब्द नहीं है। ये सच है कि आप एक सच्चे लेजेंड थे पिताजी। मुझे आपकी बहुत याद आती है'। राम कपूर के अलावा उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने भी पोस्ट साझा कर अपने पिता समान ससुर के निधन पर दुख जताया।

Ram Kapoor father Anil kapoor passed away gave the famous tagline of Amul
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राम कपूर के पिता अनिल कपूर बिली नाम से मशहूर थे। वो FCB ULKA एडवरटाइजिंग एजेंसी के सीईओ थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमूल इस एडवरटाइजिंग एजेंसी का क्लाइंट था। अमूल की टैगलाइन अमूल द टेस्ट ऑफ इंडिया अनिल कपूर ने दी थी।

विज्ञापन
Ram Kapoor father Anil kapoor passed away gave the famous tagline of Amul
गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी तरफ गौतमी ने 14 अप्रैल को पोस्ट साझा कर लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, सबसे मजबूत व्यक्ति जिन्हें मैं जानती हूं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपको ढेर सारा प्यार'। राम और गौतमी के इस पोस्ट पर लोग दुख जता रहे हैं और अनिल कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed