फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Kapoor: क्या वाकई राम कपूर ने सर्जरी के जरिए घटाया है वजन? एक्टर ने ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा पर तोड़ी चुप्पी

Mon, 06 Jan 2025 12:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Jan 2025 12:52 PM IST
सार

Ram Kapoor Body Transformation: अभिनेता राम कपूर ने अपना कई किलो वजन कम किया है। हाल ही में वे अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और चुनौतियों पर बात करते दिखे।

विज्ञापन
Ram Kapoor Talks About His drastic body transformation and weight loss journey and Obstacles that came his way
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @iamramkapoor

राम कपूर इन दिनों अपनी फिटनेस और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने अपनी शारीरिक काया पूरी तरह बदल ली है। उन्होंने अपना कई किलो वजन कम किया है। दिसंबर में राम कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी खुद फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपना 42 किलो वजन कम किया है। राम कपूर ने इस फिटनेस यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों पर भी बात की।

Ram Kapoor Talks About His drastic body transformation and weight loss journey and Obstacles that came his way
अभिनेता राम कपूर - फोटो : instagram

कैसे की शुरुआत?
राम कपूर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान है। अभिनेता ने अपनी वेट लॉस जर्नी पर बात करने के साथ-साथ डाइटिंग इंडस्ट्री पर भी अपने विचार रखे। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बात करते हुए उन्होंने अपना रुटीन और शेड्यूल साझा किया। शुरुआत कैसे हुई? इस पर राम कपूर ने कहा, 'मैंने करीब डेढ़ साल पहले शुरुआत की थी और अब तक 55 किलो वजन कम करने में कामयाब रहा हूं। शुरआती छह महीने बहुत शानदार तरीके से कर रहा था। फिर मैं बहुत बुरी तरह गिरा और कंधा खराब हो गया। मुझे सर्जरी करानी पड़ी, उसके बाद 8 महीने तक फिजियोथेरेपी करानी पड़ी। इसकी वजह से वेट लॉस की प्रक्रिया में भी अड़चनें आईं। शुरुआत वाले छह महीने और फिर उसके बाद के छह महीने, यही वह समय था, जिसने मुझे पूरी तरह बदलने में मदद की'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

Ram Kapoor Talks About His drastic body transformation and weight loss journey and Obstacles that came his way
राम कपूर - फोटो : Instagram

रात-रातभर पढ़ीं एक्सपर्ट्स की किताबें
राम कपूर ने कहा, 'मैंने वजन घटाने के लिए कभी भी कोई दवा नहीं ली, न ही मैंने बैरिएट्रिक सर्जरी करवाई। हालांकि, ऐसा करना गलत नहीं है, क्योंकि लोग खुद को बेहतर बनाने के लिए ऐसा करते हैं'। राम कपूर ने आगे बताया कि लोगों ने उन पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने किसी सर्जरी या सप्लीमेंट की मदद से वजन कम किया है। एक्टर ने कहा, 'लोगों ने कहा कि मैंने बैरिएट्रिक सर्जरी करवाई है, लेकिन फिर मैं इसे क्यों छिपाऊंगा? मैंने जो किया, वह यह था इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से पहले मैंने पाच साल तक व्यापक स्तर पर वजन घटाने की यात्रा की और 30 किलो वजन घटाया। मैंने इसे फिर से बढ़ा लिया। इससे मुझे यह सीखने में मदद हुई कि हमें क्या नहीं करना चाहिए। मैं रातभर जागकर एक्सपर्ट्स की किताबें पढ़ता और पॉडकास्ट देखता। मुझे लगा कि इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं, एक जो अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य की परवाह करते हैं, और दूसरे जो नहीं करते'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Kapoor Talks About His drastic body transformation and weight loss journey and Obstacles that came his way
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बताई डाइटिंग इंडस्ट्री की सच्चाई 
डाइटिंग इंडस्ट्री को एक्सपोज करते हुए राम कपूर ने कुछ ऐसी गलतियों की ओर भी इशारा किया जो लोग करते हैं। उन्होंने कहा,'पूरी डाइटिंग इंडस्ट्री 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा की है। यह आपको असफल बनाने के लिए बनाई गई है, नहीं तो वे अस्तित्व में कैसे रहेंगे? वे आपसे कहेंगे कि हम आपका वजन कम कर देंगे, लेकिन वे आपको यह नहीं बताते कि आपको उसके बाद अपने व्यक्तित्व में भी बदलाव करने होंगे, जिससे फिर वजन न बढ़े। आप एथलीट को कभी वजन घटाने पर फोकस करते नहीं देखेंगे, वे सिर्फ फैट परसेंट और बीएमआई पर ध्यान देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Toxic-Yash: टॉक्सिक निर्माताओं ने डिलीट किया फिल्म का पोस्टर, इस खास दिन रिलीज होगा यश का दमदार लुक

विज्ञापन
Ram Kapoor Talks About His drastic body transformation and weight loss journey and Obstacles that came his way
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिनचर्या का करते हैं पालन
राम कपूर ने अपना शेड्यूल भी बताया। उन्होंने कहा कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और अच्छी नींद सबसे जरूरी चीजें हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं अब दिन में दो बार खाना खाता हूं। एक बार सुबह 10:30 बजे और फिर शाम को 6:30 बजे। बीच में 8 घंटे या उसके बाद 16 घंटे तक कुछ नहीं खाता। फिर मैं 45 मिनट कार्डियो और 45 मिनट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करता हूं। मैं इस बात का खासतौर से ध्यान रखता हूं कि लिक्विड कितना ले रहा हूं और नींद कितनी ले पा रहा हूं'।

ये खबर भी पढ़ें:
Ira Khan-Nupur: नुपुर-आयरा पर चढ़ा 'लवयापा' का जादू, कार में झूमते दोनों आए नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed