फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency Trailer X Review: कंगना की इमरजेंसी के ट्रेलर को एक्स पर मिले पूरे नंबर, लोगों ने बताया मास्टर क्लास

Mon, 06 Jan 2025 11:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Jan 2025 11:02 AM IST
सार

कंगना रनौत की निर्देशित और मुख्य भूमिका वाली इमरजेंसी में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म के ट्रेलर को एक्स पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Emergency Trailer X Review Starring Kangana Ranaut Anupam Kher Mahima Chaudhary Shreyas Talpade Film
17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

इतिहास खुद को दोहराने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बहुप्रतीक्षित पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' सिनेमाघरों में आने से बस दो हफ्ते दूर है। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही कंगना के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कंगना रनौत न केवल इस फिल्म में अभिनय कर रही हैं बल्कि भारतीय राजनीति के सबसे विवादास्पद दौरों में से एक इस बोल्ड सिनेमैटिक फिल्म को निर्देशित भी कर रही हैं। एक्स पर फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं कि नेटीजंस का क्या कहना है।

Emergency Trailer X Review Starring Kangana Ranaut Anupam Kher Mahima Chaudhary Shreyas Talpade Film
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

लोगों को ट्रेलर आया पसंद
2025 में 1975 की इमरजेंसी के 50 साल पूरे हो रहे हैं और कंगना ने इंदिरा गांधी का जो किरदार निभाया है, उसने दर्शकों को चौंका दिया है। दिवंगत प्रधानमंत्री की बॉडी लैंग्वेज, हाव-भाव और आवाज को बखूबी निभाने तक, कंगना केवल एक किरदार नहीं निभा रही हैं, बल्कि भारतीय राजनीति का काला अध्याय पर्दे पर दिखाने वाली हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ट्रेलर देखकर स्पीचलेस हो गया हूं। कंगना का पांचवां नेशनल अवॉर्ड जल्द ही आने वाला है।'
 

Emergency Trailer X Review Starring Kangana Ranaut Anupam Kher Mahima Chaudhary Shreyas Talpade Film
इमरजेंसी की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर और कंगना - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

भोजपुरी अभिनेत्री से कर दी कंगना की तुलना
दूसरे यूजर ने ट्रेलर की आलोचना करते हुए लिखा, 'यह ट्रेलर देखकर लगता है कि बॉलीवुड एक अच्छी फिल्म दिखाना भूल गया है। इमरजेंसी का कितना घटिया ट्रेलर है और कंगना रनौत की आवाज तो देखिए। कोई भोजपुरी अभिनेत्री भी उनसे बेहतर एक्सप्रेशन दे सकती है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Trailer X Review Starring Kangana Ranaut Anupam Kher Mahima Chaudhary Shreyas Talpade Film
फिल्म 'इमरजेंसी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

ट्रेलर को बताया मास्टर क्लास
एक और यूजर ने लिखा, 'भाई, कंगना की इमरजेंसी का ट्रेलर एक मास्टर क्लास है। इंदिरा गांधी का किरदार कोई इतना बढ़िया नहीं निभा सकता था। अभिनेत्री के एक फैन ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, कंगना रनौत को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सलाम। 17 जनवरी को अपने कैलेंडर पर निशान लगाएं और अपने नजदीकी सिनेमाघरों में फिल्म देखें।'
 



 

विज्ञापन
Emergency Trailer X Review Starring Kangana Ranaut Anupam Kher Mahima Chaudhary Shreyas Talpade Film
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब

फैंस को है फिल्म का इंतजार
कंगना की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, 'इमरजेंसी ट्रेलर ने मुझे सिहरन पैदा कर दी, इंदिरा गांधी के रूप में कंगना रनौत ने कमाल की एक्टिंग की है। यह भारत के इतिहास के एक विवादित अध्याय पर एक साहसिक और बेबाक दृष्टिकोण की तरह लग रहा है। फिल्म का इंतजार है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed