फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YJHD Re Release: 12 साल बाद भी बेबी जॉन पर भारी पड़ रही ये जवानी है दीवानी, रविवार को हुई इतनी कमाई

Mon, 06 Jan 2025 10:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 Jan 2025 10:12 AM IST
सार

Yeh jawaani hai deewani re release Box Office Collection: ये जवानी है दीवानी पर्दे पर दोबारा रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीन दिनों में जबर्दस्त कमाई की है।
 

विज्ञापन
Yeh jawaani hai deewani re release Box Office Collection Day 3 Film Earns More Than Baby John
ये जवानी है दीवानी, बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां की फिल्म ये जवानी है दीवानी ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से दस्तक दी है। 12 साल के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। अपनी रि-रिलीज के साथ फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन शानदार रहा है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने अपने तीसरे दिन भी शानदार कमाई की है।


यह भी पढ़ें-  Box Office Report: नंबर वन बनने के बाद और तेज हुई 'मुफासा' की रफ्तार, 'पुष्पा 2' ने लिखी सफलता की नई इबारत

Yeh jawaani hai deewani re release Box Office Collection Day 3 Film Earns More Than Baby John
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन बटोरे इतने करोड़

ये जवानी है दीवानी ने तीसरे दिन तीन करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई की है। पहले और दूसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 10 लाख रुपये और दो करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया था। अब तक फिल्म की कुल कमाई छह करोड़ 50 लाख रुपये हो चुकी है। यह बॉलीवुड की रि-रिलीज फिल्मों के लिए सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड कलेक्शनों में से एक है।

Yeh jawaani hai deewani re release Box Office Collection Day 3 Film Earns More Than Baby John
ये जवानी है दीवानी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बेबी जॉन पर भारी पड़ी फिल्म

दिलचस्प बात यह है कि 12 साल बाद रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म वरुण धवन की बेबी जॉन से काफी आगे चल रही है। बेबी जॉन ने रविवार को टिकट खिड़की पर महज 90 लाख रुपये का कारोबार किया था। ये जवानी है दीवानी की बात करें तो री-रिलीज फिल्मों की सबसे अच्छी ओपनिंग के मामले में दूसरे स्थान पर है। पहले नंबर पर तुम्बाड़ है, जिसने एक करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh jawaani hai deewani re release Box Office Collection Day 3 Film Earns More Than Baby John
ये जवानी है दीवानी - फोटो : यूट्यूब
सीमित स्कीन के बाद भी शानदार कलेक्शन

सीमित स्क्रीन और कम प्रचार के बाद भी ये जवानी है दीवानी का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन वाकई हैरान कर देने वाला है।  फिल्म 3 जनवरी को भारत में सिर्फ 750 शो के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बाद शो की संख्या दोगुनी हो गई। फिल्म में दर्शकों की उत्साही प्रतिक्रिया को देखते हुए यह माना जा रहा है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धुआंधार कमाई करेगी। 

विज्ञापन
Yeh jawaani hai deewani re release Box Office Collection Day 3 Film Earns More Than Baby John
ये जवानी है दीवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
2013 में कमाए थे इतने करोड़

यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और तब इसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 188.57 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर फिल्म ऐसा ही प्रदर्शन करती रहती है तो यह अपनी रि-रिलीज के साथ भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed