सलमान खान के मुंबई स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को गैलेक्सी अपार्टमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें कुछ कर्मचारी अभिनेता के घर की बाहरी दीवार पर कुछ सुरक्षा गैजेट लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वीडियो ने प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ सब ठीक है।
Salman Khan: बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकी के बीच सुरक्षा बढ़ा रहे भाईजान, गैलेक्सी अपार्टमेंट की हो रही मरम्मत
अक्तूबर 2024 में, अभिनेता ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ एसयूवी भी खरीदी। एक बार फिर भाईजान के घर की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के मुंबई स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को गैलेक्सी अपार्टमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें कुछ कर्मचारी अभिनेता के घर की बाहरी दीवार पर कुछ सुरक्षा गैजेट लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वीडियो ने प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ सब ठीक है।
बढ़ाई गई भाईजान की सुरक्षा
भाईजान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में मरम्मत का काम जारी है। सुरक्षा में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है, जब सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह की ओर से धमकियां मिल रही हैं। अप्रैल 2024 में, मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी। बाद में, यह बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पर हमले के पीछे होने का आरोप है। गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली थी।
Emergency Trailer Release: शेर की दहाड़ और गूंज पूरे विश्व में गूंजती है, रिलीज हुआ 'इमरजेंसी' का दमदार ट्रेलर
सलमान को मिली थीं धमकियां
बाद में, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भी गिरोह से एक संदेश मिला, जिसमें सलमान की माफी के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। संदेश में धमकी दी गई थी कि अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो उनका हश्र बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। बता दें कि बाबा सिद्दिकी की 12 अक्तूबर, 2024 को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Ram Charan: RRR से दोगुना कलेक्शन करेगी गेम चेंजर, इस बॉलीवुड सुपरस्टार ने राम चरण से कही यह बात? जानें क्यों
बिग बॉस 18 के बाहर भी है सुरक्षा इंतजाम
मालूम हो कि अक्तूबर 2024 में, अभिनेता ने लगभग दो करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी भी खरीदी, जिसे दुबई से सीधे मुंबई लाया गया। इसके अलावा, मुंबई के फिल्म सिटी में बिग बॉस 18 के सेट के बाहर भी सुरक्षा इंतजाम काफी तगड़ा है।
इस फिल्म के लिए कमर कस रहे भाईजान
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अगली फिल्म सिकंदर के लिए कमर कस रहे हैं, जिसका निर्देशन साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगादॉस ने किया है। ईद 2025 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल जैसे कई स्टार कलाकार हैं।