फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी समय में काजोल ने वापस लिया इस वेब सीरीज से अपना नाम, तब लगा मिस यूनिवर्स का नंबर

Thu, 11 Jun 2020 12:09 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Jun 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ram Madhvani almost sign Kajol but She step out Sushmita Sen starrer Aarya
काजोल, सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस वापसी के साथ ही वह अपने करियर की शुरुआत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी करने जा रही हैं। उनकी वेब सीरीज 'आर्या' जल्द रिलीज होने वाली है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इस प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक राम माधवानी ने पहले सुष्मिता सेन से नहीं, बल्कि काजोल से बातचीत की थी।

Ram Madhvani almost sign Kajol but She step out Sushmita Sen starrer Aarya
काजोल - फोटो : instagram

जी हां! खबरें बताती हैं कि राम माधवानी सबसे पहले इस कहानी के लिए अभिनेत्री काजोल से जाकर मिले थे और काजोल को यह कहानी पसंद भी आ गई थी। खबरों के अनुसार काजोल इस सीरीज में काम करने के लिए तैयार हो गई थीं लेकिन अंतिम समय में कुछ व्यक्तिगत कारण बताकर उन्होंने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था।

Ram Madhvani almost sign Kajol but She step out Sushmita Sen starrer Aarya
kajol - फोटो : instagram

काजोल के इस फैसले ने राम को एक बड़ी मुश्किल में डाल दिया था और वह इस सीरीज में लगातार हो रही देरी से भी चिंतित हो गए थे। फिर बाद में उन्हें इस किरदार के लिए सुष्मिता सेन की याद आई। सुष्मिता सेन लंबे समय से पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Madhvani almost sign Kajol but She step out Sushmita Sen starrer Aarya
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

जब सुष्मिता को राम ने यह सीरीज ऑफर की तो उन्होंने पर्दे पर वापसी करने का यह सबसे अच्छा मौका पाया। इस सीरीज में वह मुख्य भूमिका भी निभा रही थीं और यह एक अलग अनुभव भी होने वाला था। सुष्मिता को किरदार पसंद आया और उन्होंने फैसला कर लिया कि वह इस सीरीज में काम करेंगी।

विज्ञापन
Ram Madhvani almost sign Kajol but She step out Sushmita Sen starrer Aarya
सुष्मिता सेन - फोटो : instagram

सुष्मिता ने थोड़ा सा समय लिया और अंत में राम को हां बोल दी। सुष्मिता सेन को अंतिम बार वर्ष 2010 में आई हिंदी फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में संजय दत्त, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना आदि के साथ बड़े पर्दे पर देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed