लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। इसमें टीवी और फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। बीते कुछ दिनों ने मनोरंजन की दुनिया के ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें इस लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। अब टेलीविजन अभिनेत्री नुपुर अलंकार को लेकर खबर आई है कि वह इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहीं हैं। इस बात का खुलासा खुलासा नुपुर की करीबी दोस्त और अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने किया है।
आर्थिक तंगी से गुजर रहीं हैं 'दीया बाती और हम' की ये अभिनेत्री, मां का इलाज करवाना हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुका शहाणे ने फेसबुक पर नुपुर अलंकार की खराब हालत को लेकर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट के द्वारा बताया है कि नुपुर अलंकार का पैसा पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक के घोटाले में फंस गया है और इस समय उनकी बीमार मां के इलाज के लिए पैसे की जरूत है, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रेणुका शहाणे ने पोस्ट में लिखा, 'मेरी प्यारी दोस्त और अभिनेत्री नुपुर अलंकार इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं क्योंकि बदकिस्मती से उनका सारा पैसा पीएमसी बैंक में फंस गया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को बीच मंझदार में छोड़ दिया। नुपुर अपने अभिनय और आल्टरनेट थेरेपी के जरिये पैसे कमा रही थीं। जिससे अपनी बीमार मां की देखभाल कर रही थीं'।
A very dear actress friend of mine, Nupur Alankar has been facing a lot of financial problems due to all her money...
रेणुका शहाणे ने पोस्ट में लिखा, 'लॉकडाउन की वजह से काम बंद पड़ा है। उनकी मां को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। मैं उनकी मां के बैंक खाते की जानकारी साझा कर रही हूं। आपसे जो मदद हो सके करे दें, मेरा भरोसा करें कि जब तक जरूरत नहीं होगी नुपुर किसी से मदद नहीं मांगेंगी, लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं, शुक्रिया।'
इसके साथ ही रेणुका शहाणे ने अपनी पोस्ट में नुपुर अलंकार की मां के बैंक खाते की पूरी जानाकारी साझा की है। आपको बता दें कि नुपुर अलंकार 'दीया बाती और हम' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं!' जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं रेणुका शहाणे मशहूर अभिनेत्री रही हैं। वह हम आपके है कौन, एक अलग मौसम और दिल ने जिसे अपना कहा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें: VIDEO: 'शराब' खरीदने के लिए सिर पर ड्रम लेकर निकले शक्ति कपूर, एक शख्स ने कहा- 'पूरी सोसाइटी के लिए लेकर आना'