आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्य कार्यक्रम में होने वाली है। इसके लिए श्रीराम की नगरी सज चुकी है और वहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मंदिर निर्माण की खुशी और उल्लास देशभर में है। इस खास मौके पर जो लोग अयोध्या नहीं जा पा रहे वे राम मंदिर की प्रतिकृति की पूजा-अर्चना कर इस गौरवशाली पल के साक्षी बन रहे हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वाहन पर बनी राम मंदिर की खूबसूरत प्रतिकृति की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चर्चित निर्देशक रोहित शेट्टी भी उपस्थित रहे।
Ram Mandir: राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति तैयार, उप मुख्यमंत्री फडणवीस और रोहित शेट्टी ने की पूजा-अर्चना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर की प्रतिकृति की पूजा की। राम मंदिर की वाहन पर बनी प्रतिकृति की पूजा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास सागर बंगला पर हुई। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और रोहित शेट्टी ने बाकायदा नारियल फोड़कर वाहन को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन अयोध्या में होने वाला है। हर व्यक्ति चाहता है कि वह वहां पहुंचे लेकिन ये संभव नहीं है और किसी न किसी प्रतीकात्मक रूप में भगवन राम जी का दर्शन मिले और मंदिर का दर्शन… https://t.co/2AgJ1wt9LJ pic.twitter.com/luXGyCwKzY
अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्रतीकात्मक इस प्रतिकृति की पूजा कर श्रद्धालु राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षा बनेंगे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, '22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन अयोध्या में होने वाला है। हर व्यक्ति चाहता है कि वह वहां पहुंचे, लेकिन ये संभव नहीं है। कोशिश है कि सभी को किसी न किसी प्रतीकात्मक रूप में भगवान राम जी का दर्शन मिले और मंदिर का दर्शन मिले'।
View this post on Instagram
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, 'राम मंदिर दर्शन की लोगों की आशा को पूरा करने के लिए यहां पर राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है... लोग राम दरबार का दर्शन ले पाएंगे। ये राम दरबार लोगों के बीच जाएगा, लोग राम दरबार के दर्शन लाभ ले पाएंगे। ये रामरथ हमने लोगों के बीच समर्पित किया है'।
Saira Banu: सायरा बानो ने आमिर खान के साथ मनाया नए साल का जश्न, भावुक नोट लिख कही यह बात
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म जगत की भी कई हस्तियां शामिल होंगी। सुपरस्टार रजनीकांत को आज राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है। बीजेपी नेता रा अर्जुनमूर्ति ने पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है।
Ira Nupur Wedding: बेहद खूबसूरत है आयरा खान और नूपुर शिकरे की लव स्टोरी, लॉकडाउन के दौरान हुई थी मुलाकात