{"_id":"67f12bbd969cfabb0001c599","slug":"ram-navami-2025-siddhi-sharma-swati-shah-geetanjli-mishra-rajat-varma-rohitashv-gour-ishita-ganguly-esha-2025-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Navami 2025: राम के आदर्शों ने बदली इन टीवी कलाकारों की सोच, धीरज, संयम और सहजता पाकर धन्य हुए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ram Navami 2025: राम के आदर्शों ने बदली इन टीवी कलाकारों की सोच, धीरज, संयम और सहजता पाकर धन्य हुए
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: साक्षी
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:40 PM IST
सार
Ram Navami 2025: राम नवमी पर इस बार उत्तर भारत में अलग ही छटा बिखरी है और यहां मुंबई में छोटे परदे के कलाकार भी राम नवमी के लिए बीते नौ दिन से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
टीवी सितारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भगवान राम का जन्मोत्सव इतवार को है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को नवरात्रि के इस समापन दिन पर ही राम का अयोध्या में जन्म हुआ। राम नवमी पर इस बार उत्तर भारत में अलग ही छटा बिखरी है और यहां मुंबई में छोटे परदे के कलाकार भी राम नवमी के लिए बीते नौ दिन से तैयारी कर रहे हैं।
2 of 8
गीतांजलि मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा कहती हैं, “मैंने पूरे नौ दिन का व्रत रखा और इस दौरान ध्यान पूजा और रामायण पाठ में समय बिताया। राम नवमी के दिन मैं घर पर विशेष पूजन करती हूं रामचरितमानस का पाठ करती हूं और भगवान श्रीराम को भोग अर्पित करती हूं। इस समय की दिव्यता और ऊर्जा बेहद शांत और सकारात्मक होती है। यह अवसर होता है प्रभु श्रीराम के सत्य साहस और करुणा जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का जो आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं।”
3 of 8
रोहिताश्व गौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रोहिताश्व गौर कहते हैं, “राम नवमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि एक प्रेरणा है कि हम जीवन में सच्चाई और सद्भावना के साथ आगे बढ़ें। इस वर्ष मैं अपने क्षेत्र में होने वाले राम नवमी उत्सव में भाग लूंगा और परिवार के साथ राम कथा सुनने जाऊंगा। भजन.कीर्तन उत्सव में भागीदारी और अपनों के साथ समय बिताना इस दिन को और भी खास बना देता है।”
Manoj Kumar Prayer Meeting: इस दिन होगी मनोज कुमार की प्रार्थना सभा, भावुक पोस्ट के साथ परिवार ने दी सूचना
अभिनेत्री इशिता गांगुली कहती हैं, “इस दिन को याद करते ही मुझे परिवार की एक साथ होने वाली पूजा की महक, भजन और परिवार की एकजुटता याद आ जाती है। राम से मैंने सीखा है कि सच्ची शक्ति वह होती है, जो विनम्रता और विवेक के साथ प्रयोग की जाए। उनके जीवन से धैर्य और विनम्रता जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।