फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Setu: इस दिन छोटे परदे पर रिलीज होगी फिल्म 'राम सेतु', जानिए रिलीज से पहले क्या बोले अक्षय कुमार

Fri, 03 Mar 2023 12:41 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 03 Mar 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
Ram Setu is all set to release on world television Akshay Kumar starrer film Nushrat Bharucha Jacqueline
राम सेतु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़े परदे पर एक के बाद एक पांच फ्लॉप फिल्मे दे चुके अभिनेता अक्षय कुमार की बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘राम सेतु’ अब छोटे परदे पर रिलीज होने जा रही है। भगवान राम के लंका पहुंचने के लिए वानर सेना द्वारा तैरते हुए पत्थरों से समुद्र पर बांधे गए पुल को खोज करने निकले एक इंसान की कहानी कहती इस फिल्म के छोटे परदे पर पहुंचने से पहले अक्षय कुमार खासे उत्साहित दिख रहे हैं।

Ram Setu is all set to release on world television Akshay Kumar starrer film Nushrat Bharucha Jacqueline
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘रामसेतु’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर अक्षय कुमार कहते हैं, "राम सेतु हमारे भारतीय इतिहास और संस्कृति में निहित है। हमारा यह प्रयास रहा है कि हम दर्शकों को इस कहानी के जरिये एक अद्भुत फिल्म की अनुभूति कराएं जो सांस्कृतिक रूप से भी एक समृद्ध अनुभव रहे। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए। मैं रोमांचित हूं कि फिल्म ‘राम सेतु’ अब टेलीविजन पर रिलीज होने जा रही है और दर्शक अब इस फिल्म का आनंद अपने परिवार के साथ घर बैठे ले सकते हैं।"

यह भी पढ़ें: पैपराजी के सामने दिखा जया बच्चन का नया अंदाज, स्माइल देख यूजर्स बोले- अरे यह हंसती भी हैं

Ram Setu is all set to release on world television Akshay Kumar starrer film Nushrat Bharucha Jacqueline
राम सेतु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, इस फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा, "फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा और उनकी पूरी टीम ने ‘राम सेतु’ जैसी अद्वितीय कहानी बनाई है। यह हर भारतीय न के लिए गर्व महसूस कराने वाली फिल्म है। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म टेलीविजन के माध्यम से और अधिक प्रशंसकों तक पहुंचेगी।"

यह भी पढ़ें: एक हिट फिल्म के लिए अरसे से तरस रहे ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Setu is all set to release on world television Akshay Kumar starrer film Nushrat Bharucha Jacqueline
फिल्म- राम सेतु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘राम सेतु’ में अक्षय कुमार के अलावा नुसरत भरुचा, जैकलीन फर्नांडीज, सत्यदेव और एम. नासिर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिषेक शर्मा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘राम सेतु’ की कहानी पुरातत्वविद् डॉ. आर्यन कुलश्रेष्ठ के बारे में है जो समय रहते राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करना चाहता है। यह फिल्म रविवार 5 मार्च को स्टार गोल्ड पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: राजामौली और प्रभास को पसंद आई मनोज बाजपेयी-शर्मिला टैगोर की 'गुलमोहर', वीडियो शेयर कर की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed