Ram Setu Teaser: रोमांचक सफर पर निकले अक्षय कुमार, हैरान कर देगा 'राम सेतु' का टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार एक आर्कियोलॉजिस्ट बने नजर आ रहे हैं। इसमें वह कहते दिख रहे हैं कि राम सेतु को बचाने के लिए उनके पास केवल तीन ही दिन हैं। इस फिल्म की छोटी सी ही झलक आने के बाद लोग सोशल मीडिया मीडिया पर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने इस टीजर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जय श्रीराम'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' इसके अलावा बहुत से लोग इस पोस्ट पर फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
इससे पहले अक्षय ने सोमवार को करीब साढ़े नौ बजे एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 12 बजे इस फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया जाएगा। उन्होंने लिखा, 'जुड़िए हमारे साथ और बनिए इस रोमांचक सफर का हिस्सा…राम सेतु की दुनिया भर में पहली झलक, आज दोपहर 12 बजे। क्या आप तैयार हैं?' यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज, सत्यदेव कांचराना भी नजर आने वाले हैं।
Ram Setu Teaser: रोमांचक सफर पर निकले अक्षय कुमार, हैरान कर देगा 'राम सेतु' का टीजर
बता दें कि यह साल अक्षय कुमार के लिए अब तक अच्छा नहीं गुजरा है। साल 2022 में उनकी तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं हैं। 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' जैसी बड़ी फिल्मों से अभिनेता को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन सभी ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। हालांकि कठपुतली को लोगों का काफी तारीफ मिल रही है जो हॉटस्टार पर रिलीज की गई है।
Raju Srivastav: 'मेरी तो जिंदगी चली गई...' राजू की याद में फूट-फूटकर रोने लगीं पत्नी शिखा, वायरल हुआ वीडियो