{"_id":"60ed1505e258002bd25ce78d","slug":"ramanand-sagar-ramayan-trijata-vibhuti-paresh-chandra-dave-who-played-trijata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामायण: ये हैं रामायण की असली 'त्रिजटा', गोरी विभूति को ऐसे मिला था सांवली राक्षसी का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: ये हैं रामायण की असली 'त्रिजटा', गोरी विभूति को ऐसे मिला था सांवली राक्षसी का किरदार
रामायण पर वैसे तो न जाने कितने सीरियल बने लेकिन रामानंद सागर की रामायण ने ऐसा इतिहास रचा जो शायद कई दशकों तक लोग भूल नहीं पाएंगे। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रामानंद सागर को खासतौर से 'रामायण' के लिए जाना जाता है। 1986- 1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार के नामों से ही जानने लगे। ये सीरियल इतना पॉपुलर था कि रामानंद सागर की रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है। हाल ही में रामायण की एक किरदार त्रिजटा को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि ये किरदार आय़ुष्मान खुराना की सास ने निभाया है। हालांकि, हकीकत कुछ और है।
खबरों की मानें तो त्रिजटा का किरदार निभाया था विभूति परेश चंद्र दवे ने, जोकि गुजरात के सूरत की रहने वाली थीं। विभूत परेश चंद्र दवे अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनकी मृत्यु 13 अगस्त 2006 को हार्ट अटैक के कारण हो गई थी।
2 of 5
त्रिजटा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो विभूति के पति परेश चंद्र दवे ने बताया कि विभूति अपने गरबा ग्रुप के साथ उमरगांव गई हुई थीं और वहीं पर रामानंद सागर 'रामायण' की शूटिंग कर रहे थे। रामानंद सागर विभूति का बोलने का सरल अंदाज रामानंद सागर को भा गया और उन्होंने विभूति का त्रिजटा के लिए ऑडिशन लेकर सिलेक्ट कर लिया। विभूति काफी पढ़ी-लिखी थीं और ज्योतिष विद्या में पारंगत थीं।
3 of 5
दीपिका चिखलिया-विभूति
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि विभूति की रंगत गोरी थी, लेकिन त्रिजटा के रोल के लिए उन्हें मेकअप के जरिए काला लुक दिया जाता था। विभूति के पहले कोई संतान नहीं थी, लेकिन 'रामायण' में काम करते वक्त उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, 'सीता' दीपिका चिखलिया ने इसका खुलासा किया था और कहा, 'मैं उनसे ज्यादा बात नहीं करती थी। लेकिन इतना जानती हूं कि वह सूरत से आती थीं। वह कोई एक्ट्रेस नहीं थीं और साधारण महिला थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : social media
दीपिका चिखलिया ने आगे कहा था, ' उनका कोई बच्चा नहीं था। लेकिन 'रामायण' में काम करने के बाद उनके एक बेटी पैदा हुई। वह कहती थीं कि चूंकि मैंने 'रामायण' में काम किया है इसलिए मुझे बेटी पैदा हुई। इस बात की चर्चा 'रामायण' के सेट पर भी होती थी।'
विज्ञापन
5 of 5
त्रिजटा
- फोटो : ट्विटर
त्रिजटा एक राक्षसी थीं। ये वहीं राक्षसी थीं जिन्होंने सीता का उस वक्त ध्यान रखा था जब रावण उनका हरण करके अशोक वाटिका में ले आया था। त्रिजटा का जन्म भले ही राक्षस कुल में हुआ था लेकिन उनके अंदर ममता कूट कूट कर भरी थी। उन्होंने सीता जी के दुख को बांटा भी था और उन्हें सांत्वना भी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।