फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arun Govil: 'भगवान राम ने मुझे अपना प्रतीक बना दिया', महिला द्वारा पैर छूने के वायरल वीडियो पर बोले अरुण गोविल

Tue, 04 Oct 2022 06:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 04 Oct 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Ramayan actor Arun Govil addresses viral video of woman falling at his feet, refusing to let go
Arun Govil - फोटो : Social media

रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने की वजह से अरुण गोविल पर्दे पर अमर हो गए हैं। टीवी शो 'रामायण' के प्रसारित होने के 35 साल बाद भी लोग अभिनेता में भगवान श्रीराम की छवि देखते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला अरुण गोविल को देख भावुक हो जाती है और एयरपोर्ट पर ही उनके पैर छूने लगती है। वहीं अब, अरुण गोविल ने इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Ramayan actor Arun Govil addresses viral video of woman falling at his feet, refusing to let go
अरुण गोविल (राम) - फोटो : Social media

अरुण गोविल ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान वायरल वीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे देखते ही भगवान राम के भक्तों के मन में आता है कि उन्हें मेरे पांव छूने चाहिए, मैं इस पर क्या प्रतिक्रिया दूं? मेरा मानना है कि वह लोग मेरे पैर नहीं छूते हैं, बल्कि मुझे प्रतीक मानकर भगवान राम के पैर छूते हैं। मैं एक प्रतीक मात्र हूं, भगवान राम ने मुझे वह बनाया है।"

Ramayan actor Arun Govil addresses viral video of woman falling at his feet, refusing to let go
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

घटना को याद करते हुए, अरुण गोविल कहते हैं, “सुबह के 6.30 बज रहे थे। महिला ने मुझे हवाई अड्डे पर देखा और चिल्लाईं 'राम!' फिर उन्होंने मेरे पैर पकड़ लिए और सचमुच मेरे जूते पर अपना माथा रगड़ा! मुझे समझ नहीं आया कि उस समय मैं क्या करूं, मैं उन्हें उठाने के लिए झुक भी नहीं सकता था। जब वह थोड़ी शांत हुईं तो मैंने उन्हें उठाने की कोशिश की। उन्होंने मुझे बताया कि उनका पति आईसीयू में है। उन्होंने मुझे दुपट्टा पहनाना चाहा, लेकिन मैंने वह दुपट्टा उन्हें ही सम्मानपूर्वक दे दिया और कहा कि 'यह दुपट्टा अपने पति को पहना देना, भगवान राम सब ठीक कर देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan actor Arun Govil addresses viral video of woman falling at his feet, refusing to let go
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, यह पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है। शुरुआत में, जब कोई उनके पैर छूने के लिए झुकता था, तो वह उन्हें ऐसा करने से रोकते थे। लेकिन, उन्होंने आखिरकार हार मान ली। अरुण गोविल बताते हैं, “जब कोई बड़ी उम्र का व्यक्ति मेरे पैर छूता था तब मैं कहता था कि प्लीज आप ऐसा मत कीजिए। लेकिन एक बार एक व्यक्ति ने मुझसे कहा, 'तुम्हें कोई समस्या है?' मैंने कहा, 'नहीं, लेकिन मेरी संस्कृति बड़ों को किसी छोटे के पैर छूने की अनुमति नहीं देती है'। लेकिन फिर उन्होंने जोर दिया, इसलिए मैं मान गया”।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
भगवान राम समझकर महिला के पैर छूने वाले इंसिडेंट पर बोले अरुण गोविल, कहा-ये उन भक्तों...
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed