फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: 33 साल पहले ऐसे होती थी शूटिंग, टीवी के 'लक्ष्मण' ने बताई पर्दे के पीछे की दास्तां

Fri, 05 Jun 2020 08:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 05 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri shares behind the scene photos
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' में लक्ष्मण बनकर मशहूर हुए अभिनेता सुनील लहरी हर दिन सीरियल से जुड़ा मजेदार किस्सा प्रशंसकों को बता रहे हैं। सुनील ने अभी तक सेट से लेकर कैमरे के पीछे के कई किस्से बताए हैं। इस बार उन्होंने बिहाइंड द सीन की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

ramayan lakshman aka sunil lahri shares behind the scene photos
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील लहरी ने बताया कि 'एपिसोड की ज्यादातर शूटिंग स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए फिल्माए गए। सारे के सारे स्पेशल इफेक्ट्स क्रोमा में किए गए। हनुमान जी के बहुत सारे सीन इफेक्ट्स से थे, जैसे हनुमान जी उड़ रहे हैं या राक्षस के मुंह से बाहर निकल रहे हैं, पहाड़ से बाहर निकल रहे हैं, बहुत छोटे हो गए या बहुत बड़े हो गए, इन सब सीन में बहुत समय लगा।'

ramayan lakshman aka sunil lahri shares behind the scene photos
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील आगे बताते हैं कि 'जब इन सबकी शूटिंग हो रही थी तो मेरे पास काफी समय था। मैंने सोचा कि रामलीला देखकर आते हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में रामलीला देखने पहुंचा। उस वक्त वहां कई फैंस मिलना चाह रहे थे। कुछ लोग तो इतने एक्साइटेड थे कि मिलने की होड़ में मेरे कुर्ते की पूरी की पूरी आस्तीन ही फाड़ दी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri shares behind the scene photos
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील कहते हैं कि 'मेरे लिए स्टेज पर जाना बहुत मुश्किल हो गया था। जो ऑर्गेनाइजर थे उन्होंने मेरे लिए नए कुर्ते की व्यवस्था की तब मैं स्टेज पर पहुंचा। इस घटना के बाद मुझे ये महसूस हुआ कि कभी-कभी फैंस के बहुत नजदीक जाना भी तकलीफदेह हो सकता है।'

विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri shares behind the scene photos
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 33 साल पहले रामानंद सागर के 'रामायण' के प्रसारण के वक्त सड़कें सूनी हो जाया करती थीं। हालांकि सीरियल को बनाने के लिए रामानंद सागर को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 'रामायण' बनाने के लिए उन्हें फंड्स नहीं मिल रहे थे। इसका कारण ये था कि लोगों को नहीं लगता था कि मुकुट और पूंछ वाला कॉन्सेप्ट चलेगा। जब 'रामायण' के लिए फंड्स नहीं जुटा पाए तो उन्होंने 1986 में 'विक्रम और बेताल' शो शुरू कर दिया। ये शो हिट हो गया। इस शो के हिट होते ही रामानंद सागर को 'रामायण' के लिए फाइनेंसर्स मिलने लगे।

लॉकडाउन में बिना मेकअप के दिखीं करीना कपूर, तस्वीर साझा कर कही ये बात

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed