जब से देश में लॉकडाउन लगा है, तब से रामानंद सागर का प्रतिष्ठित सीरियल 'रामायण' हर दिन चर्चा में रहता है। इस सीरियल की स्टार कास्ट 'रामायण' से जुड़े हर किस्से को अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। इन दिनों इस सीरियल में लक्ष्मण का किरदार करने वाले अभिनेता सुनील लहरी 'रामायण' के दोबारा प्रसारण से तो खुश हैं ही, साथ ही अपने फैंस से इस सीरियल की शूटिंग के जुड़े किस्सों को भी साझा कर रहे हैं।
'रामायण' के सेट पर सुनील लहरी को लंच करना पड़ा था भारी, इस वजह से शूटिंग में हुई थी देरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील लहरी आए दिन अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा करते रहते हैं। इस वीडियो के जरिए ही वह 'रामायण' सीरियल की शूटिंग से जुड़े किस्से बताते हैं। अब तक सुनली लहरी 'रामायण' से जुड़े कई मजेदार किस्से अपने फैंस के साथ साझा कर चुके हैं। अब उन्होंने वह किस्सा सुनाया है जब वह 'रामायण' के सेट पर ही लंच कर रहे थे और एकदम से ऐसे कुछ हुआ कि सीरियल की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ गया था।
सुनील लहरी ने वीडियो में कहा, 'कल के एपिसोड में मेरे और अरुण जी यानी राम और लक्ष्मण के बीच बहुत ही इंटेंस सीन हुआ था, जब माता कैकयी हमें वनवास दे देती हैं तो लक्ष्मण बहुत गुस्से में बोलते हैं कि उस कुल्टा नारी को मैं माता नहीं कहूंगा। उस वक्त मेरे मुंह से कुल्टा शब्द नहीं निकल पा रहा था। कुल्टा के बदले कुल्ता-पुल्ता निकल रहा था। इस कुल्ता शब्द को सुनकर सभी लोग बहुत जोर से हंसने लगे। जितना भी टेंस माहौल था वो एकदम लाइट हो गया था'।
Ramayan 10 shooting ki Kuchh Ankahi chapati baten pic.twitter.com/fsa92pQoEA
सुनील लहरी ने आगे कहा, 'उसी दिन की बात है, शूटिंग लगातार चल रही थी, तो लंच ब्रेक में देरी होने की वजह से मैंने सागर साहब से कहा कि मुझे बहुत भूख लग रही है, मुझे खाना खाने की अनुमित दे दो। उन्होंने कहा कि आप एक काम करो कि सेट पर ही खाना मंगा लो और यहीं खा लो, तो स्पॉटबॉय जो होते हैं, हम लोगों को जो हेल्प करते हैं। मैंने उन्हें कहा कि दादा प्लीज खाना ले आइए'।
अपने किस्से को खत्म करते हुए सुनील लहरी ने आगे कहा, 'उस वक्त लाइटिंग चेंज हो रही थी। मैं खाना खाने बैठ गया, तो वहां काम कर रहे लोगों ने यह ध्यान नहीं दिया और बड़े-बड़े जो पंखे होते हैं उनको मेरी तरफ मोड़ दिया। फिर सारा का सारा खाना पूरा मेरा ऊपर आ गया और सारे कपड़े खराब हो गए। इसी वजह से शूटिंग में और देरी हो गई, क्योंकि जब कपड़े साफ होकर आए तब शूटिंग शुरू हुई'। सोशल मीडिया पर सुनील लहरी के किस्से से जुड़ा ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें: Nikhil Siddhartha: लॉकडाउन के बीच इस अभिनेता ने की डॉक्टर से शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें