देवलोक, पृथ्वीलोक और पाताललोक.. तीनों लोकों में एक ही राज होगा…रावण राज
Ramayana Trailer: रावण बनकर छाए यश, साई-रवि की मिली पहली झलक; क्यों ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर?
Ramayana Trailer Release: आखिरकार ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया। 30 जुलाई की सुबह-सुबह रिलीज हुए इस ट्रेलर को देखने के लिए कई फैंस रात भर जागते रहे। अब ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। जानिए, ट्रेलर में क्या है खास?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावण के लुक से हुई ट्रेलर की शुरुआत
मेकर्स ने एक धमाकेदार इंट्रो के साथ साउथ सुपरस्टार यश को रावण के किरदार में पेश किया है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया कि रावण तीनों लोकों का स्वामी बन चुका है। इस किरदार में यश भारी-भरकम, जटाधारी लुक में बड़ी-बड़ी सेनाओं से अकेले ही युद्ध करते दिखे।
अब रावण का अहंकार मिटाने और पृथ्वी पर बढ़ते पाप का बोझ कम करने के लिए भगवान विष्णु, श्रीराम के रूप में जन्म लेने वाले हैं।
श्रीराम के किरदार में खूब जमे रणबीर
जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ा है, भगवान विष्णु ने अवतार लेकर उसकी रक्षा की है। मेरा ज्येष्ठ पुत्र… राम।
यश के इंट्रो के बाद बारी आती है रणबीर के इंट्रो की। राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक तो पहले ही रिलीज हो चुका था पर इस ट्रेलर में उनका किरदार और बेहतर निखर कर सामने आया है।
आमतौर पर जल्दी-जल्दी डायलॉग बोलने वाले रणबीर, राम के किरदार में ढलते ही शांत हो गए। फिल्म के उन्हें युवा अवस्था में भी दिखाया है और हर रूप में उनको बढ़े ही सलीके से पेश किया गया।
मिली साई पल्लवी और रवि दुबे की झलक
ट्रेलर में पहली बार सीता माता के रोल में साई पल्लवी और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे की झलक मिली है। हालांकि, हिंदी में जो एकमात्र डायलॉग साई पल्लवी ने ट्रेलर में बोला है, वो थोड़ा सा खटकता है। मेकर्स को जरूरत है कि वो उनकी हिंदी किसी बेहतरीन वॉइस ओवर आर्टिस्ट से डब करवाएं।
शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत की भी झलक मिली और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे उनकी नाक काटते भी नजर आए।
ट्रेलर की मुख्य बातें
- बैकग्राउंड म्यूजिक - सिर्फ ट्रेलर में हांस जिमर और एआर रहमान का संगीत रोंगटे खड़े कर देता है। पता नहीं फिल्म में दोनों दिग्गज कलाकारों ने मिलकर क्या कमाल दिखाया होगा।
- वीएफएक्स - चाहे इंद्रदेव के ऐरावत को पंखों वाले हाथी के रूप में पेश करना हो या फिर विशालकाय गरुड़ पक्षीराज जटायु। इन सभी को वीएफएक्स के जरिए जैसे पेश किया है वो प्रभावशाली है।
- हनुमान बने सनी देओल नदारद - ट्रेलर की सबसे खराब बात यह है कि इसमें हनुमान बने सनी देओल की कोई झलक नहीं है। सनी ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है। उनका किरदार फिल्म के दूसरे भाग में ज्यादा अहम होगा।