सब्सक्राइब करें

रंभा का जन्मदिन और बंगाली टीवी सीरियल की शूटिंग सहित बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 05 Jun 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
Rambha Sonu Sood Mohina Kumari Singh Sumit Vyas these are top five news of bollywood
रंभा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रंभा का जन्मदिन पांच जून को होता है। साल 1976 में पैदा हुईं रंभा फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको रंभा से जुड़ी खास बातें और वह अब तक कितना बदल गई हैं इस बारे में बताएंगे। रंभा ने अपने अभिनय का शुरुआत साउथ सिनेमा की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम 'आ ओकट्टी अडक्कु' था। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। 



पढ़ें: इस अभिनेत्री ने कभी सलमान खान के साथ दी थीं सुपरहिट फिल्में , अब दिखती हैं ऐसी पहचानना हो जाएगा मुश्किल

 

Trending Videos
Rambha Sonu Sood Mohina Kumari Singh Sumit Vyas these are top five news of bollywood
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके नाम पर मजदूरों से पैसा वसूली कर रहे हैं। इन दिनों सोनू सूद प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों की अपने स्तर पर हर संभव मदद कर रहे हैं। लोगों की मदद के लिए उन्होंने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया। साथ ही वह लोगों की सोशल मीडिया के जरिए भी मदद कर रहे हैं।

पढ़ें: सोनू सूद के नाम पर वसूली कर रहे हैं लोग, अभिनेता ने मजदूरों को आगाह करते हुए किया पर्दाफाश

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rambha Sonu Sood Mohina Kumari Singh Sumit Vyas these are top five news of bollywood
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। अब अभिनेत्री ने दोस्तों के भेजे खास संदेश को प्रशंसकों के साथ साझा किया है।

पढ़ें: कोरोना वायरस से जूझ रहीं ये अभिनेत्री, अब दोस्तों ने भेजा खास संदेश

 

Rambha Sonu Sood Mohina Kumari Singh Sumit Vyas these are top five news of bollywood
सुमीत व्यास, एकता कौल - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और वेब सीरीज 'पर्मानेंट रूममेट्स' से फेमस होने वाले सुमीत व्यास और अभिनेत्री एकता कौल के फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी है। सुमीत व्यास और एकता कौल पैरेंट्स बन गए हैं। एकता ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए की है।


पढ़ें: 'वीरे दी वेडिंग' के एक्टर सुमीत व्यास के घर गूंजीं किलकारियां, पत्नी एकता ने दिया बेटे को जन्म

 
विज्ञापन
Rambha Sonu Sood Mohina Kumari Singh Sumit Vyas these are top five news of bollywood
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीब दो महीने के लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। अनलॉक वन के तहत देश के कई राज्यों में यातायात से लेकर जरूरत की दुकानें खोलने में रियायत दी गई है। दो महीने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की शूटिंग भी रुकी हुई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कदम उठाते हुए एलान किया कि 10 जून से बंगाली टीवी सीरियल की शूटिंग की जा सकेगी।


पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 10 जून से सीरियल की शूटिंग की अनुमति, इंटीमेट सीन फिल्माने पर रोक

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed