सब्सक्राइब करें

Ramesh Taurani: 'भगत सिंह' के लिए अजय ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार, फिर निर्माता को कैसे हुआ करोड़ों का घाटा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 17 Jul 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Taurani on ajay devgn starrer the legend of bhagat singh flop producer loss 22 crores
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह-रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। हालांकि, इसे देखने वालों ने इसकी काफी तारीफ की। साथ ही फिल्म के लिए अजय ने राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं, अब फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने इसकी बॉक्स ऑफिस असफलता पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इसके पीछे के कारण का भी खुलासा किया है। इतना ही नहीं तौरानी ने यह भी कहा कि फिल्म के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें बहुत सारा पैसा गंवाना पड़ा था। 

Trending Videos
Ramesh Taurani on ajay devgn starrer the legend of bhagat singh flop producer loss 22 crores
रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया

रमेश तौरानी ने बताया कि 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' के फ्लॉप होने का एक मुख्य कारण यह था कि उस समय भगत सिंह पर कई फिल्में बनी थीं। तौरानी ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा, 'यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई क्योंकि उस समय भगत सिंह पर पांच फिल्में बन रही थीं, जिनमें से सोनू सूद की फिल्म हमसे एक हफ्ते पहले रिलीज हुई थी और हमारी फिल्म सनी और बॉबी की 'शहीद' के साथ क्लैश हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramesh Taurani on ajay devgn starrer the legend of bhagat singh flop producer loss 22 crores
रमेश तौरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

रमेश तौरानी ने आगे बताया, 'एक और फिल्म थी जो फिल्माए जाने के बावजूद पूरी नहीं हुई। इसे जेपी दत्ता के प्रोडक्शन कंट्रोलर ने बनाया था, लेकिन वह कभी रिलीज नहीं हो पाई। फिर रामानंद सागर द्वारा बनाई गई एक और फिल्म थी, जो एक साल बाद सीधे दूरदर्शन पर रिलीज हुई थी।' निर्माता से पूछा गया कि क्या फिल्म के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर निराशा होती है। इस पर उन्होंने कहा, 'बेशक। पूरी कंपनी की अर्थव्यवस्था हिल जाती है।'

Sahib Bibi Aur Ghulam: बड़े पर्दे पर फिर से दस्तक देगी गुरु दत्त की क्लासिक फिल्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे

Ramesh Taurani on ajay devgn starrer the legend of bhagat singh flop producer loss 22 crores
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रमेश तौरानी ने आगे बताया, 'नुकसान 22 करोड़ रुपये का था, लेकिन हमें उच्चतम स्तर की आलोचनात्मक प्रशंसा मिली, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित सभी सम्मान जीते, लेकिन यह एक बड़ा वित्तीय नुकसान था। हमने सभी के पैसे लौटा दिए। जोखिम हमारा था, लेकिन काम उनका था। हम जानते थे कि इस पर कई फिल्में बन रही थीं और फिर भी हमने अपनी स्क्रिप्ट के कारण यह निर्णय लिया।'

Ulajh Trailer: पाकिस्तान में क्यों हो रही जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म के ट्रेलर की चर्चा? जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Ramesh Taurani on ajay devgn starrer the legend of bhagat singh flop producer loss 22 crores
रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया

तौरानी ने कहा कि उन्होंने सारा बकाया चुका दिया क्योंकि यह जानते हुए भी कि एक ही विषय पर कई फिल्में बन रही हैं, उन्होंने जोखिम उठाया था। इसलिए, फिल्म में काम करने वाले सभी लोगों को बकाया राशि का भुगतान करना उचित था।

Punjab 95: दिलजीत दोसांझ-अर्जुन रामपाल की फिल्म 'पंजाब 95' को सीबीएफसी से झटका, एक-दो नहीं लगाए गए पूरे 85 कट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed