फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramya krishnan Birthday: 14 साल की उम्र में राम्या ने किया डेब्यू, श्रीदेवी के ठुकराने पर मिला था 'शिवगामी' का रोल

Tue, 15 Sep 2020 08:27 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 15 Sep 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
ramya krishnan birthday here facts about her life
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram/queenramyakrishnan

फिल्म 'बाहुबली' के हर कलाकार ने अपने अभिनय से किरदारों को यादगार बना दिया। चाहे वो महेंद्र बाहुबली हों, कटप्पा, शिवगामी या देवसेना हों। सभी कलाकारों ने अपने रोल को इतने जीवंत तरीके से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें उसी नाम से पुकारने लगे। ऐसा ही एक रोल था राजमाता शिवगामी का। हालांकि हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए शिवगामी बनीं राम्या कृष्णन कोई नई नहीं थीं लेकिन इस रोल से उन्होंने जबरदस्त वाहवाही लूटी। राम्या कृष्णन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

ramya krishnan birthday here facts about her life
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram/queenramyakrishnan

राम्या कृष्णन का जन्म 15 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। 14 साल की उम्र में राम्या ने तमिल फिल्म 'वेल्लई मनासु' (1984) से डेब्यू किया। 'बाहुबली' में राम्या का गुस्सैल और रौद्र रूप देखने को मिला था। उनके पहले की फिल्मों को देखें तो वो ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में दिखी थीं। 

ramya krishnan birthday here facts about her life
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram/queenramyakrishnan

राम्या ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड का रुख किया। 1993 में उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से हिंदी सिनेमा जगत में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कदम रखा। इसके बाद राम्या ने सुभाष घई की 'खलनायक', महेश भट्ट की 'चाहत' और डेविड धवन की 'बनारसी बाबू' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में अभिनय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramya krishnan birthday here facts about her life
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram/queenramyakrishnan

फिल्म 'बाहुबली' राम्या के करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई। कम ही लोगों को पता होगा कि शिवगामी के रोल के लिए पहले श्रीदेवी से बात की गई थी लेकिन ज्यादा फीस मांगने की वजह से निर्देशक राजामौली ने राम्या को साइन कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी ने इस रोल के लिए छह करोड़ रुपये मांगे थे। साथ ही श्रीदेवी ने फाइव स्टार होटल के पूरे फ्लोर को उनके लिए बुक करने के लिए कहा था। फिल्म का बजट पहले से ही काफी ज्यादा था। ऐसे में राजामौली ने राम्या कृष्णन को लेना ज्यादा ठीक समझा।

विज्ञापन
ramya krishnan birthday here facts about her life
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram/queenramyakrishnan

राम्या कृष्णन अभी तक तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों के अलावा राम्या साउथ टीवी चैनल पर भी सक्रिय हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने तेलुगू फिल्म निर्देशक कृष्णा वामसी से 12 जून 2003 को शादी की। उनका एक बेटा ऋत्विक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed