{"_id":"6502fdd476d9a3af3e072449","slug":"ramya-krishnan-birthday-know-unknown-facts-about-actress-life-and-career-2023-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramya Krishnan: श्रीदेवी की एक ना से बदली बाहुबली की राजमाता शिवगामी की जिंदगी, ऐसे बन गईं सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ramya Krishnan: श्रीदेवी की एक ना से बदली बाहुबली की राजमाता शिवगामी की जिंदगी, ऐसे बन गईं सुपरस्टार
साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन आज सिनेमा जगत का एक जाना-माना नाम हैं। सुपरहिट फिल्म बाहुबली में उनके रोल की वजह से वे इतना फेमस हो चुकी हैं कि आज वे जहां दिखती हैं, लोग उन्हें राजमाता शिवगामी कहकर ही बुलाते हैं। अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली राम्या 53वां जन्मदिन मना रही हैं। साउथ के साथ हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुकीं राम्या के बर्थडे पर हम आपको वो किस्सा बताएंगे जिसने उनका करियर बदल कर रख दिया।
2 of 5
राम्या कृष्णन
- फोटो : social media
राम्या का जन्म 5 सितंबर, 1970 को चेन्नई में हुआ था। राम्या फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल की उम्र से एक्टिव हैं। 14 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'वेल्लई मनासु' से उन्होंने डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म 1984 में रिलीज की गई थी। गुस्सैल और रौद्र रूप वाले किरदारों के साथ राम्या को बोल्ड अंदाज के लिए भी जाना जाता है। साउथ के साथ राम्या ने बॉलीवुड में भी काम किया है, 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' और डेविड धवन की 'बनारसी बाबू', 'बड़े मियां छोटे मियां' में वे काम कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म लाइगर भी आई थी।
राम्या के करियर में बड़ा परिवर्तन तब आया जब वे 45 साल की थीं। इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा बिताने के बाद साल 2015 में उन्हें फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी के रोल के लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन इस किरदार के लिए पहले श्रीदेवी को अप्रोच किया गया था। श्रीदेवी ने इस रोल के लिए मोटी रकम मांगी, इसके बाद ये रोल राम्या को ऑफर किया गया। इस रोल के बाद तो राम्या को दुनियाभर में पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम्या कृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
निजी जीवन की बात करें तो राम्या ने डायरेक्टर कृष्णा वामसी से 12 जून, 2003 को शादी की थी। उनका एक बेटा ऋत्विक है। फिल्मों में साथ काम करने के दौरान ही राम्या कृष्णन को कृष्णा वामसी से प्यार हुआ। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद राम्या कृष्णन और कृष्णा वामसी ने शादी कर ली थी। राम्या और कृष्णा वामसी बेहद खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
राम्या ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वे अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अमिताभ बच्चन के साथ राम्या कृष्णन की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। हाल ही राम्या कृष्णन, विजय देवरकोंडा स्टारर 'लाइगर' में नजर आई थीं। अब जल्द ही वह रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।