फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राणा दग्गुबाती ने 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज से उठाया पर्दा, बोले- 'लॉकडाउन के कारण यह फिल्म…'

Sun, 14 Jun 2020 09:31 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Jun 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
rana daggubati confirms haathi mere saathi not release on ott platforms
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'बाहुबली' में भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती ने अपनी आने वाली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज को लेकर उड़ रहीं अफवाहों की आग में पानी डाल दिया है। 

rana daggubati confirms haathi mere saathi not release on ott platforms
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

राणा ने यह साफ कर दिया है कि उनकी यह फिल्म किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में विधिवत तरीके से रिलीज की जाएगी। कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण सिनेमाघरों के बंद होने के चलते भारत की कई छोटी बड़ी अलग-अलग भाषाओं की फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। 

rana daggubati confirms haathi mere saathi not release on ott platforms
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

राणा की इस फिल्म के निर्माता भी अपनी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का विचार बना रहे थे। बाकी बड़ी फिल्मों की तरह इस फिल्म की भी मीडिया में काफी चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन, आखिरकार राणा दग्गुबाती ने खुद सामने आकर इस खबर से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rana daggubati confirms haathi mere saathi not release on ott platforms
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

राणा का कहना है कि उनकी यह फिल्म कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन के कारण देरी से जरूर आएगी लेकिन यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'मेरी इस फिल्म को सभी नियम और कानून के तहत सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि उसके बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी देखने को मिलेगी। देश में स्थितियां सामान्य होने के साथ जैसे ही सिनेमाघर खोले जाएंगे, वैसे ही इस फिल्म के निर्माता इसके रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे।'

विज्ञापन
rana daggubati confirms haathi mere saathi not release on ott platforms
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभु सोलोमन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी तमिल और तेलुगू तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का हिंदी में नाम 'हाथी मेरे साथी', तेलुगू में 'अरण्य' और तमिल में 'कादन' है। यह फिल्म एक महावत और उसके हाथी के बीच प्यार भरे रिश्ते की कहानी है। फिल्म में राणा दग्गुबाती के अलावा पुलकित सम्राट, श्रिया पिलगांवकर, विष्णु विशाल और जोया हुसैन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने दी बधाई, साझा की थ्रोबैक तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed