बॉलीवुड की दुनिया में खिलाड़ी, लेखक से लेकर मास्टर जी की बॉयोपिक फिल्में बनने का सिलसिला चल ही रहा था. इसी बीच खबर मिली है कि तेलगू फिल्म के एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (एनबीके) पहली बार एक निर्देशक के तौर पर काम करेंगे। वह अपने पिता नंदमुरी तारका रामाराव (एनटीआर) की बॉयोपिक बनाने जा रहे हैं जिसमें विद्या बालन एनटीआर की पत्नी के रुप में नजर आएंगी। इस बीच जैसे-जैसे बीतते जा रहे हैं वैसे-वैसे यह फिल्म स्टारकास्ट से भरती जा रही है।
{"_id":"5b645ba84f1c1b9d3e8b4e47","slug":"rana-daggubati-to-play-cm-chandra-babu-naidu-character-in-ntr-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' के बाद भल्लालदेव ने लिया बड़ा फैसला, बनने जा रहे हैं आंध्र प्रदेश के 'मुख्यमंत्री'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' के बाद भल्लालदेव ने लिया बड़ा फैसला, बनने जा रहे हैं आंध्र प्रदेश के 'मुख्यमंत्री'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
राणा दग्गुबाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rana daggubati
खबर है कि एनटीआर की बायोपिक में 'बाहुबली' में विलेन बने भल्लालदेव की भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबाती इस फिल्म में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि दग्गुबाती एनटीआर के दामाद भी हैं। इस बात की सूचना खुद दग्गुबती ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है।
rana daggubati
राणा दग्गुबाती ने इस बात को शेयर करते हुए एक फोटो पोस्ट किया है जिस पर उस उन्होंने कैप्शन दिया है, 'आपको एक अविश्वसनीय इंसान एनटी राम राव की कहानी बताने आ रहा हूं।'
Coming together to tell you a story of an incredible human phenomenon called “N.T.RamaRao” pic.twitter.com/O1j8TKkQnx
— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) August 3, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
ntr
फिल्म के बजट के बारे में बात करे तो यह फिल्म सिर्फ 50 करोड़ रुपये में बनेगी। यह नंदमुरी बालकृष्ण की अब तक की तेलगू फिल्मों में से सबसे महंगी फिल्म होगी। मेकर्स इस फिल्म को 2019 के संक्रांति तक रिलीज करने के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
ntr
रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि तेजा इस बायोपिक फिल्म का हिस्सा थे लेकिन रचनात्मक असहमतियों के चलते उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद राघवेंद्र राव को इस काम के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने भी निर्देशन की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया। इसके बाद नंदमुरी ने खुद इस फिल्म का निर्देशन करने का फैसला किया।