फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding: बहुत स्पेशल है आलिया भट्ट का मंगलसूत्र, यूनिक डिजाइन में छिपा है रणबीर का खास प्यार

Fri, 15 Apr 2022 09:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 15 Apr 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
ranbir alia wedding alia bhatt unique mangalsutra and huge diamond ring catches attention
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड के सबसे क्यूटेस्ट कपल  रणबीर और आलिया कल शादी के बंधन में बंध गए हैं। 13 अप्रैल को शुरू हुई मेहंदी सेरेमनी के बाद 14 अप्रैल को दोनों ने 'वास्तु' में सात फेरे लिए। दोनों की शादी में करिश्मा कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान समेत केवल परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की। शादी के बाद केक कटिंग सेरेमनी की भी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें तस्वीरों में जिस चीज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है वह है आलिया की अंगूठी और मंगलसूत्र।

ranbir alia wedding alia bhatt unique mangalsutra and huge diamond ring catches attention
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर - फोटो : social media

आलिया ने अपनी शादी में सब्यसाची की डिजाइन की हुई सुनहरे और बेज रंग की ड्रेस पहनी। इस लिबास में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। रणबीर ने आलिया को हीरे की एक बड़ी सी अंगूठी पहनाई है। आलिया के मंगलसूत्र की बात करें तो वह सिर्फ शादी के रिश्ते को ही नहीं बल्कि दोनों के बीच के प्यार को भी दर्शा रहा है। मंगलसूत्र में  काले मोती और सोने की चेन के साथ टियर ड्रॉप शेप में डायमंड का पेंडेट भी है।

ranbir alia wedding alia bhatt unique mangalsutra and huge diamond ring catches attention
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया के मंगलसूत्र में पेंडेट के पास एक इनफिनिटी का भी डिजाइन बना हुआ है, जो नंबर आठ की तरह लग रहा है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर को आठ नंबर काफी पंसद है। दरअसल रणबीर कपूर का लकी नंबर आठ है। इसीलिए आलिया के खास निर्देश के बाद ही इस मंगलसूत्र को डिजाइन कराया गया है। उन्होंने अपने दुल्हन वाले लिबास के साथ मरून रंग का चूड़ा पहना था। जो आलिया के लुक को कंप्लीट कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir alia wedding alia bhatt unique mangalsutra and huge diamond ring catches attention
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

गहनों की बात करें तो आलिया ने मरून या हरे रंग की बजाए डायमंड कट हैवी ज्वैलरी को चुना। उनकी माथापट्टी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। आलिया ने मांग टीका और माथापट्टी को खुले बालों के साथ पहना था। वहीं रणबीर भी सफेद रंग की शेरवानी में रॉयल लग रहे थे। शादी के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा-  हमने 5 साल अपने रिश्ते को भरपूर जीने के बाद आज परिवार और दोस्तों के सामने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। हमने घर की फेवरेट जगह बालकनी में सात फेरे लिए हैं। हम अपनी शादी को और खूबसूरत यादें बनाने के लिए तैयार हैं - जिसमें प्यार, खुशी, लड़ाई और वाइन सब कुछ होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed