फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में रॉकी का तूफान, पहले ही दिन जमाया पहले नंबर पर कब्जा

Fri, 15 Apr 2022 08:18 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 1 beats Hindi cinema’s highest opening day record of war
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जैसी कि उम्मीद की जा रही थी निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म ‘केजीएफ 2’ सिनेमाघरों में सुनामी बनकर लौटी है। फिल्म ने पहले ही दिन हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा तो हासिल किया ही, इसने ‘बाहुबली 1’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ समेत सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के अलावा ऋतिक रोशन जैसे सितारों की चमक भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी कर दी है। फिल्म ने पूरे देश में भी शानदार कारोबार किया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ने एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की पहले दिन की नेट कमाई का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ‘आरआरआर’ करीब 550 करोड़ रुपये में बनी फिल्म है और फिल्म ‘केजीएफ 2’ का बजट सिर्फ डेढ़ सौ करोड़ रुपये ही है। 



KGF Chapter 2 Review: रॉकी भाई की सीटीमार एंट्री ने ऐसे लूटी महफिल, कांचा छूटा पीछे, अधीरा को देख पक्का डर जाओगे
 

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 1 beats Hindi cinema’s highest opening day record of war
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘केजीएफ 2’ को देश भर में दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। सुबह 6 बजे से शुरू हुए फिल्म के शोज से लेकर देर रात के शोज में दर्शकों की भारी भीड़ दिखी। फिल्म को गुडफ्राईडे, बैसाखी और वीकएंड की छुट्टी की तगड़ा फायदा होने वाला है। फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक हिंदी में पहले दिन की कमाई का नया रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म की पूरे देश में रिलीज हुए हिंदी संस्करणों की कुल (ग्रॉस) कमाई करीब 63 करोड़ रुपये रही है। इसमें सारे खर्चे निकालने के बाद भी बची नेट कमाई ने फिल्म ‘वॉर’ के पहले दिन के सर्वाधिक कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 1 beats Hindi cinema’s highest opening day record of war
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘केजीएफ 2’ हिंदी की पहले दिन की नेट कमाई शुरूआती आंकज़ों के हिसाब से 54 करोड़ रुपये रही है। इसके पहले का रिकॉर्ड ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज फिल्म ‘वॉर’ के नाम रहा है जिसने पहले दिन 53.24 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने पहले दिन सारी भारतीय भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। ये कमाई राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की पहले दिन की कमाई के बराबर ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 1 beats Hindi cinema’s highest opening day record of war
केजीएफ एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की अपनी मूल भाषा कन्नड़ में सबसे ज्यादा कमाई कुल 35 करोड़ की रही है। ये किसी भी कन्नड़ फिल्म का पहले दिन अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड है। फिल्म ने तेलुगू में करीब 33 करोड़ रुपये, तमिल में करीब 12 करोड़ रुपये और मलयालम में करीब सात करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन (ग्रॉस) पहले दिन का करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 1 beats Hindi cinema’s highest opening day record of war
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘केजीएफ’ के पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती रुझानों के मुताबिक इसने देश में हिंदी में रिलीज हुई किसी भी फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई कर ली है। हिंदी सिनेमा में पहले दिन की सबसे ज्यादा ओपनिंग का रिकॉर्ड अब तक ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ के पास रहा है जिसने रिलीज के दिन 53.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 18 करोड़ रुपये ही कमाए थे। फिल्म ‘केजीएफ 2’ के टॉप 10 बेस्ट ओपनर्स में जगह बनाने से सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ इस लिस्ट से बाहर हो गई है। यहां देखिए रिलीज के दिन अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 हिंदी फिल्मों की सूची:

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed